आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सऊदी अरब ने ऐसा क्या कह दिया कि भारत चिढ़ गया?
पिछले तीन महीने से भारत और सऊदी अरब के बीच कच्चे तेल के दाम को लेकर आपसी रिश्ते में जो तनाव पैदा हुआ है, उसमें कोई कमी होती दिखाई नहीं दे रही है.
पिछले दिनों भारत के तेल और गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सऊदी अरब के तेल मंत्री अब्दुल अज़ीज़ बिन सलमान अल सऊद के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने भारत के कच्चे तेल के दाम को कम करने की अपील पर कहा था कि भारत अपने उस स्ट्रैटेजिक तेल रिज़र्व का इस्तेमाल करे, जो उसने पिछले साल तेल के गिरती क़ीमत के बीच ख़रीद कर जमा किया था.
धर्मेंद्र प्रधान ने सऊदी अरब के तेल मंत्री के इस बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये बयान कूटनीतिक रूप से सही नहीं है.
उन्होंने कहा, "मैं इस तरह के दृष्टिकोण से असहमत हूँ. निश्चित रूप से रिज़र्व तेल के इस्तेमाल के लिए भारत की अपनी रणनीति है. हम अपने हितों के प्रति सचेत हैं.''
स्टोरी: ज़ुबैर अहमद
आवाज़: मानसी दाश
वीडियो एडिटिंग: शुभम कौल
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)