आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पुतिन ने बाइडन से मिलने से पहले क्या कहा?
16 जून को जेनेवा में अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाक़ात पर सबकी निगाहें हैं. क्योंकि हाल के दिनों में दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे के ख़िलाफ़ जमकर बयान दिए हैं. जहां एक इंटरव्यू में पुतिन ने एक तरह से बाइडन को चेतावनी दी कि वो रूस के ख़िलाफ़ जल्दबाज़ी में कोई सख़्त क़दम ना उठाएं तो वहीं बाइडन ने भी पुतिन को चेताया था कि रूस, अमरीका को नुक़सान पहुंचाने वाली गतिविधियों से दूर रहे. विशेषज्ञों का मानना है कि बाइडन इस मुलाक़ात में सख़्त रवैया अपना सकते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)