आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
अमर जवान ज्योति को लेकर उठा विवाद क्या है?
दिल्ली में इंडिया गेट पर पाँच दशकों से जल रही 'अमर जवान ज्योति' को लेकर राजनीतिक टकराव होने लगा है.
केंद्र सरकार के फ़ैसले के बाद अमर जवान ज्योति की लौ को पास ही में स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक की ज्योति के साथ मिला दिया गया.
इस फैसले ने देखते-देखते सियासी रंग ले लिया क्योंकि अमर जवान ज्योति की स्थापना कांग्रेस सरकार के समय हुई थी जबकि राष्ट्रीय समर स्मारक का निर्माण मोदी सरकार में हुआ है.
कांग्रेस ने इसे लेकर मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला और इसे बीजेपी की एक साज़िश क़रार दिया. आइए जानते हैं क्या है इंडिया गेट, अमर जवान ज्योति और नेशनल वॉर मेमोरियल का इतिहास और ताज़ा विवाद?
रिपोर्टः टीम बीबीसी
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)