आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ का भारत में है गांव
शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बन गए हैं. शहबाज़ शरीफ़ भारत के पंजाब राज्य के जाती उमरा गांव से संबंध रखते हैं.
जाती उमरा गांव के लोग शहबाज़ शरीफ़ के पीएम बनने से काफ़ी खुश हैं. गांव के लोग उम्मीद करते हैं कि उनके गांव का और विकास होगा.
साल 2013 में शहबाज़ शरीफ अपने परिवार के साथ इस गांव में आए थे.
उस वक्त इस गांव का काफ़ी विकास तत्कालीन अकाली दल-भाजपा सरकार ने करवाया था.
अब गांव वालों की इच्छा है कि शहबाज़ एक बार अपने गांव आएं.
वीडियोः रविंदर सिंह रॉबिन, बीबीसी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)