आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
COVER STORY: दुनिया में खाद्य संकट बढ़ने का ख़तरा
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन पर रूस के हमले की वजह से आने वाले महीनों में दुनियाभर में खाद्यान्न की कमी हो सकती है.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश का कहना है कि यूक्रेन से पहले की तरह निर्यात दोबारा शुरू नहीं हुआ तो दुनिया को अकाल का सामना करना पड़ सकता है, जो वर्षों तक जारी रह सकता है.
संघर्ष की वजह से यूक्रेन के बंदरगाहों से सन-फ्लावर ऑयल और गेहूं-मक्का जैसे खाद्यान्नों का निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि युद्ध की वजह से कीमतों ने आसमान छुआ और गरीब देशों में खाद्य संकट की आशंका बढ़ गई है. इससे अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में अस्थिरता पैदा हो सकती है. पिछले साल के मुकाबले इस साल खाने-पीने की चीज़ें लगभग तीस प्रतिशत महंगी हो चुकी है. भारत ने गेहूं निर्यात पर रोक लगा दी है, इससे वैश्विक बाज़ार में गेहूं के दाम और बढ़ गए हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)