आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
ऋषभ पंत: दुर्घटना के चश्मदीद ने क्या-क्या बताया?
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार दुर्घटना में ज़ख़्मी हो गए हैं. शुक्रवार सुबह ऋषभ की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ऋषभ की कार दिल्ली-देहरादून हाइवे पर डिवाइडर से टकरा गई थी. न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने एक शख़्स का वीडियो जारी किया है, जिनका दावा है कि वो इस घटना के चश्मदीद हैं.
इस वीडियो में वो बता रहे हैं कि मौके पर उन्हें क्या दिखा. इसके अलावा डॉक्टर सुशील नागर जो कि रुड़की में सक्षम हॉस्पिटल के डॉक्टर हैं वो बता रहे हैं कि जब पंत उनके अस्पताल आए थे उनकी क्या स्थिति थी.
वीडियो: एएनआई, राजेश डोबरियाल, बीबीसी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)