आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में गणतंत्र दिवस पर लगे अल्लाह-हू-अकबर के नारे
ये वीडियो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से आया है जिसमें NCC की ड्रेस पहने छात्र अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगा रहे हैं.
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और विवाद हो गया. वीडियो में दिख रहा है कि पहले एक छात्र एएमयू ज़िंदाबाद का नारा लगाता है तो सभी छात्र उसका साथ देते हुए नारा लगाते हैं. फिर वही छात्र 'एएमयू जिंदाबाद' के बीच में अचानक 'अल्लाह-हू-अकबर' के नारे लगाने शुरू कर देता है. इसके बाद वहीं NCC की ड्रेस पहने एक नौजवान उसे ऐसा करने से रोकता है.
वीडियो: अदनान ख़ान, बीबीसी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम औरयू-ट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)