आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
मुरैना प्लेन हादसा: पायलट के शव के अवशेष मिले, दो लड़ाकू विमान हुए क्रैश
प्रकाशित
मध्य प्रदेश के मुरैना ज़िले की पुलिस का कहना है कि उन्हें एक पायलट के शव के अवशेष मिले हैं जबकि दो पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है.
पायलट का शव मुरैना के पहाड़गढ़ क्षेत्र से बरामद किया गया है. घटनास्थल से दो लड़ाकू विमानों के मलबे को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. पुलिस का कहना है कि एक लड़ाकू विमान का मलबा राजस्थान के रतनगढ़ में भी गिरा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)