आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
33 करोड़ यूज़र्स से पासवर्ड बदलने की अपील
सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने अपने लगभग 33 करोड़ यूज़र्स से पासवर्ड बदलने को कहा है.
हालांकि ट्विटर ने ये भी कहा कि आंतरिक जांच में पाया गया है कि पासवर्ड चुराए नहीं गए हैं और न ही उनका ग़लत इस्तेमाल हुआ है लेकिन सावधानी बरतते हुए सभी यूज़र्स से अपील की जाती है कि वे अपना पासवर्ड बदल लें.
लेकिन इससे कितने पासवर्ड इससे प्रभावित हुए, कंपनी ने अभी तक ये नहीं बताया है.
रॉयटर्स से बातचीत में साइट ने कहा है कि ये ग़लती कुछ सप्ताह पहले पता चली थी. ट्विटर के चीफ़ एक़्जीक्यूटिव जैक डोर्से ने ट्वीट किया कि...
एक तकनीकी ख़ामी की वजह से कुछ पासवर्ड कंपनी के आंतरिक कंप्यूटर सिस्टम में स्टोर हो गए थे. ट्विटर ने एक ब्लॉग पोस्ट करते हुए कहा है कि हमें इस बात का ख़ेद है कि ऐसा कुछ हुआ.
यूज़र्स को सलाह दी गई है कि यूज़र्स अकाउंट को हैक होने से बचाने के लिए दो स्तरीय प्रमाणिकता का पालन करें.