आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पियर्स ब्रॉसनन पान मसाले के विज्ञापन में
सुबह सबेरे आंख खुलते ही अख़बारों में कुछ अटपटे से विज्ञापन देखना कोई नई बात नहीं है.
लेकिन शुक्रवार को अख़बार से लेकर इंटरनेट तक सब जगह जेम्स बॉन्ड को जब पान मसाला की डिबिया पकड़े दिखाया गया तो लोगों को हैरानी हुई.
'जेम्स बॉन्ड 007' सिरीज़ की 'गोल्डन आई', 'टुमॉरो नेवर डाइज़', 'डाइ अनथर डे' जैसी फ़िल्मों में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता पियर्स ब्रॉसनन ने पान मसाले का विज्ञापन किया है.
देखते ही देखते लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर करना शुरू कर दिया और ट्विटर पर ये Bond से ट्रेंड करने लगा.
एक यूजर ने ट्वीट किया, "जेम्स बॉन्ड हमारे सिंघम की तरह पान मसाले का विज्ञापन कर रहे हैं. हॉलीवुड अब बॉलीवुड की कॉपी कर रहा है. अच्छे दिन"
एक और यूजर अक्षय नागडे ने लिखा, "इसलिए आपको रिटायरमेंट के लिए पैसा बचाना चाहिए."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)