आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सोशल: 'इमरान ख़ान नवाज़ शरीफ़ के तीन बार पीएम बनने से जलते हैं इसलिए...'
पाकिस्तान में क्रिकेटर से नेता बने इमरान ख़ान की तीसरी शादी चर्चा का कारण बनी हुई है.
पिछले हफ़्ते एक अख़बार ने दावा किया था कि इमरान ख़ान ने नए साल के मौक़े पर तीसरी बार शादी कर ली है.
इस ख़बर के आने के बाद पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर लोग सक्रिय हो गए और इमरान खान के नाम से हैशटैग ट्रेंड करने लगा.
लोग इस मसले पर सोशल मीडिया में अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
कुछ लोग इमरान ख़ान का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इस मामले पर चुटकियां लेने से नहीं चूक रहे हैं. लोगों ने इस पर सवाल भी किए हैं. ऐसे ही कुछ ट्वीट हम यहां दे रहे हैं.
एक यूज़र ''कामरान ख़ान'' ने एक छोटा सा वीडियो डालकर ट्वीट किया है, ''जब आप पीटीआई के समर्थकों से इमरान ख़ान की शादी के बारे में पूछते हैं. क्या इमरान खान ने शादी की?''
यूजर 'सर' ने डीडीएलजे फिल्म के एक सीन की तस्वीर डालकर ट्वीट किया है, ''इमरान ख़ान इस वक्त...''
एक यूज़र ''लिओ चिलीज'' का ट्वीट है, ''इमरान ख़ान नवाज़ शरीफ़ से उनके 3 बार पीएम बनने के कारण जलते हैं इसलिए उन्होंने तीन शादियां कर लीं. कहीं न कहीं तो 3 आए.''
एक अन्य यूजर ''stingingnettle'' ने लिखा है, ''इमरान ख़ान अपनी निजी ज़िंदगी में जो भी करते हैं मेरी उसमें कोई रूचि नहीं है. उनके राजनीतिक जीवन में मुझे और बाक़ी सभी को बहुत रूचि है.''
यूज़र 'राबिया अनम' ने ट्वीट किया है, ''अगर शादी निजी मामला है तो इसे निजी तौर पर संभालना चाहिए. एक राजनीतिक पार्टी इसके लिए प्रेस रिलीज जारी क्यों कर रही है?''
हालांकि, इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) की प्रवक्ता ने इस मसले पर सफ़ाई भी दी है.
उन्होंने माना है कि इमरान ख़ान ने बुशरा मनेका नाम की एक महिला को शादी का प्रस्ताव दिया है लेकिन अभी उनका जवाब नहीं आया है.
रविवार सुबह एक लिखित बयान जारी कर एक पार्टी ने कहा, "मिस्टर ख़ान ने बुशरा मनेका को शादी का प्रस्ताव दिया है, लेकिन इस पर जवाब देने के लिए उन्होंने वक़्त मांगा है. वह अपने परिवार और बच्चों से बात करके इस पर फैसला लेंगी."
इस बयान में बुशरा मनेका के बारे में सिर्फ इतना कहा गया है कि वह 'सार्वजनिक जीवन में नहीं हैं और उनका बहुत निजी जीवन है.'
पार्टी ने इसे इमरान ख़ान और बुशरा मनेका का 'निजी मामला' बताते हुए सार्वजनिक जीवन में इस पर जारी चर्चा को लेकर दुख जताया है.
इमरान ख़ान ने पहली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से की थी, जिनसे उनके दो बेटे हैं. जेमिमा और इमरान के बीच साल 2004 में तलाक़ हो गया था.
इसके बाद 2014 में इमरान ने टीवी एंकर रेहाम ख़ान से दूसरी शादी की थी. रेहाम ख़ान के माता-पिता पाकिस्तानी हैं और उनका जन्म लीबिया में हुआ है.
रेहाम पेशे से पत्रकार हैं. उनकी वेबसाइट के अनुसार उन्होंने अपना करियर साल 2006 में शुरू किया था.