आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
दुनिया के सबसे बूढ़े इंसान की मौत, 117 साल की थीं एमा
दुनिया के सबसे ज़्यादा बूढ़े व्यक्ति की मौत हो गई है. इटली की एमा मोरैनो ने 117 वर्ष की उम्र में आँखें मूँद लीं.
एमा को आधिकारिक तौर पर 19वीं सदी में जन्मा अब तक जीवित अकेला व्यक्ति माना जाता था.
उनका जन्म 29 नवंबर 1899 को इटली में हुआ था. उन्होंने तीन शताब्दियों में जीवन जिया.
इस दौरान उन्होंने एक ख़राब वैवाहिक जीवन, अपने एकमात्र बेटे की मौत, दो विश्वयुद्ध और इटली में 90 से ज़्यादा सरकारों को देखा.
अपने आठ भाई-बहनों में सबसे बड़ी एमा अपनी लंबी उम्र का राज़ अपने माता-पिता से मिले जीन और प्रतिदिन तीन अंडों के आहार को देती थीं जिनमें दो वो कच्चा खाती थीं.
उनकी माँ 91 साल तक जीवित रहीं और उनकी कई बहनों ने सौ साल की उम्र देखी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)