काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध की शादी से रिश्तेदार बनेंगे रजनीकांत और स्टालिन

फ़िल्म स्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम के स्टालिन
इमेज कैप्शन, फ़िल्म स्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम के स्टालिन
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 4 मिनट

तमिलनाडु में सन ग्रुप की काव्या मारन और फ़िल्म संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की ख़बर काफ़ी चर्चा में है.

इस शादी के रिश्ते से एमके स्टालिन-मारन परिवार और तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक रजनीकांत का परिवार आपस में जुड़ जाएगा.

सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाक़ात कर उन्हें शादी के रिसेप्शन का न्योता दिया. तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है.

मारन दंपति ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय को भी व्यक्तिगत रूप से शादी का न्योता दिया है.

काव्या मारन का एमके स्टालिन से क्या रिश्ता है?

काव्या मारन
इमेज कैप्शन, काव्या मारन रिश्ते में तमिलनाडु के पूर्व सीएम एमके स्टालिन की पोती लगती हैं

काव्या कलानिधि मारन, सन टीवी नेटवर्क की मैनेजिंग डायरेक्टर में से एक हैं. वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम की को-ऑनर भी हैं.

सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी कलानिधि की बेटी काव्या 2016 में सन टीवी कंपनी से जुड़ी थीं. 2019 में उन्हें मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया.

कलानिधि मारन के पिता दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरासोली मारन थे. मुरासोली मारन, पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की बहन के बेटे थे. इस तरह डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और कलानिधि मारन रिश्तेदार हैं. इसलिए काव्या मारन, एमके स्टालिन की पोती की तरह रिश्ते में हैं.

अनिरुद्ध का रजनीकांत से क्या रिश्ता है?

तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकारों में से एक अनिरुद्ध रविचंदर ने 2012 में आई फ़िल्म '3' से संगीतकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. पहली ही फ़िल्म में उनके संगीत का गाना 'वाय दिस कोलावेरी डी' दुनियाभर में मशहूर हो गया था.

इसके बाद उन्होंने 'विक्रम', 'लियो', 'जेलर' समेत कई फ़िल्मों के लिए संगीत दिया है.

एक समारोह में संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और रजनीकांत
इमेज कैप्शन, एक समारोह में संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और रजनीकांत, वो रजनीकांत के भतीजे हैं

अनिरुद्ध, अभिनेता रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत के भाई के बेटे हैं. अनिरुद्ध रविचंदर के पिता रवि राघवेंद्र फ़िल्म अभिनेता हैं. यानी अनिरुद्ध, रजनीकांत के भतीजे हैं.

पारिवारिक रिश्ते के अलावा अनिरुद्ध और रजनीकांत ने फ़िल्मों में भी साथ काम किया है. रजनीकांत की 'पेट्टा', 'दरबार', 'जेलर' समेत कई फ़िल्मों में अनिरुद्ध ने संगीत दिया है.

फेमिली ट्री

स्टालिन और रजनीकांत बनेंगे रिश्तेदार

इस शादी के ज़रिए तमिलनाडु के दो जाने-पहचाने परिवार आपस में जुड़ेंगे.

एक तरफ़, दुल्हन काव्या मारन करुणानिधि-मुरासोली मारन परिवार से जुड़ी हैं. दूसरी तरफ़, अनिरुद्ध रविचंदर रजनीकांत के क़रीबी परिवार के सदस्य हैं.

इस तरह स्टालिन और रजनीकांत के परिवार भी रिश्तेदारी के ज़रिए एक ही एक्सटेंडेंट फ़ैमिली का हिस्सा बन जाएंगे.

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंंदर शादी करने जा रहे हैं
इमेज कैप्शन, काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंंदर शादी करने जा रहे हैं
फेमिली ट्री

क्या आप जानते हैं कि सन टीवी ग्रुप की क़ीमत कितनी है?

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
दिनभर
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

सन टीवी नेटवर्क भारत की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों में से एक है. इसका कारोबार टेलीविज़न, रेडियो, डिजिटल स्ट्रीमिंग, प्रिंट मीडिया और खेलों में निवेश समेत कई क्षेत्रों में फैला हुआ है.

कंपनी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक़, उसके 7 भाषाओं में 37 टीवी चैनल, 69 एफएम रेडियो स्टेशन हैं और उसका दर्शक नेटवर्क 14 करोड़ से ज़्यादा घरों तक पहुंचता है. सन नेक्स्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म और सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम भी उसके कारोबार का हिस्सा हैं.

सन टीवी नेटवर्क का कुल बाज़ार मूल्य (19 अक्टूबर तक) 25,219.45 करोड़ रुपये है

कंपनी की वित्त वर्ष 2024-25 की ऑडिट की गई वित्तीय रिपोर्ट के मुताबिक़, उसकी कुल आमदनी 4,543.96 करोड़ रुपये और टैक्स चुकाने के बाद शुद्ध मुनाफ़ा 1,654.46 करोड़ रुपये था. ये आंकड़े कंपनी के कारोबार के बड़े स्तर को दिखाते हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.