आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
तुर्की हमले में दो भारतीयों की भी मौत
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि तुर्की में हुए चरमपंथी हमले में मारे गए लोगों में दो भारतीय भी शामिल हैं.
सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
शनिवार आधी रात के बाद तुर्की के इस्तांबुल शहर में एक नाइट क्लब पर हुए हमले में 39 लोग मारे गए थे.
सुषमा ने ट्वीट किया, ''मुझे तुर्की से बुरी ख़बर मिली है. इस्तांबुल हमले में हमने दो भारतीयों को खो दिया है. इस्तांबुल में भारतीय राजदूत पूरे मामले को देख रहे हैं. ये दो भारतीय हैं, पूर्व राज्यसभा सांसद के बेटे अबीस रिज़वी और गुजरात की खुशी शाह.''
यह हमला नए साल के जश्न मनाने के दौरान हुआ था. तुर्की के एक मंत्री ने बताया है कि इसमें दर्जन भर से ज़्यादा विदेशी नागरिक मारे गए हैं. इस्तांबुल के गवर्नर का कहना है मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है.
उन्होंने इस हमले को चरमपंथी हमला बताया है. स्थानीय समयानुसार देर रात लगभग डेढ़ बजे हुए इस हमले में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं. गवर्नर का कहना है कि इस हमले में एक हमलावर शामिल था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)