आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
चढ़ने लगा है होली का रंग
वसंत में आने वाले त्योहार के रंग अब भारत में दिखने लगे हैं. रंगों के इस त्योहार में लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं.
हिंदू कैलेंडर के फाल्गुन या फागुन की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली होली भारत और नेपाल का एक प्रमुख त्योहार है.
इस साल होली 13 मार्च को मनाई जाएगी. लेकिन इसकी खुमारी अभी से चढ़ने लगी है.
भोपाल में शनिवार को होली के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में होली खेलती महिलाएं.
भोपाल में होली के उपलक्ष्य के कार्यक्रम में डांस करती महिलाएं.
भोपाल में शनिवार को होली के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में होली खेलने के बाद सेल्फ़ी लेतीं महिलाएं.
कोलकाता में मानसिक रूप से कमज़ोर बच्चों के एक स्कूल में होली से पहले आयोजित कार्यक्रम में एक दूसरे को गुलाल लगाते बच्चे.
होली पर लोग अबीर-गुलाल लगाते और उड़ाते हैं. कोलकाता में गुलाल बनाते मज़दूर.