छठः सूर्य उपासना के महापर्व की तस्वीरें

छठ, छठ पर्व, chhathpuja, Chhath, chhathpuja2019
प्रकाशित

सूर्य की उपासना के लिए प्रसिद्ध छठ पर्व की शुरुआत गुरुवार से हो गई. यह पर्व रविवार तक मनाया जाएगा.

छठ, छठ पर्व, chhathpuja, Chhath, chhathpuja2019
इमेज कैप्शन, पटना में गंगा नदी पर प्रसिद्ध दीघा घाट की तस्वीर. छठ के लिए दीघा घाट समेत एनआइटी घाट, काली घाट, बांस घाट समेत अन्य घाटों को भी दुरुस्त किया गया है

सूर्योपासना का यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है.

छठ, छठ पर्व, chhathpuja, Chhath, chhathpuja2019
इमेज कैप्शन, छठ घाट पर दो मुस्लिम व्रती और उनके परिवार के दस से ज़्यादा सदस्य आए हुए हैं. बीमार बेटी को बचाने के लिये परिवार ने मन्नत मांगी थी जो पूरी होने के बाद व्रत कर रहे हैं.

सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे 'छठ' कहा जाता है.

छठ, छठ पर्व, chhathpuja, Chhath, chhathpuja2019

हिंदू धर्म में किसी भी पर्व की शुरुआत स्नान के साथ ही होती है.

छठ, छठ पर्व, chhathpuja, Chhath, chhathpuja2019

यह पर्व भी स्नान यानी नहाय-खाय के साथ गुरुवार को शुरू हुआ.

छठ, छठ पर्व, chhathpuja, Chhath, chhathpuja2019

नहाय-खाय के मौके पर व्रती महिलाएं स्नान और पूजा-अर्चना के बाद चावल और लौकी से बने प्रसाद को ग्रहण किया.

छठ, छठ पर्व, chhathpuja, Chhath, chhathpuja2019

शुक्रवार को खरना का पर्व है.

छठ, छठ पर्व, chhathpuja, Chhath, chhathpuja2019

'खरना' के दिन व्रती उपवास कर शाम में स्नानकर विधि-विधान से रोटी और गुड़ से बनी खीर का प्रसाद तैयार कर सूर्य की अराधना कर प्रसाद ग्रहण करती हैं.

छठ, छठ पर्व, chhathpuja, Chhath, chhathpuja2019

इसी के साथ व्रती महिलाओं का दो दिवसीय निर्जला उपवास शुरू हो गया.

छठ, छठ पर्व, chhathpuja, Chhath, chhathpuja2019

अब यह उपवास रविवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ समाप्त होगा.

छठ, छठ पर्व, chhathpuja, Chhath, chhathpuja2019

आस्था के अनूठे पर्व छठ में सूर्य की पहली किरण और सायंकाल में अंतिम किरण को अर्घ्य देकर सूर्य को नमन किया जाता है.

छठ, छठ पर्व, chhathpuja, Chhath, chhathpuja2019

इस पर्व को पुरुष और महिला समान रूप से मनाते हैं. हालांकि, आम तौर पर व्रत करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक होती है.

वीडियो कैप्शन, छठ के मौके पर नीतू कुमारी नूतन का

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)