आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
बीएसएफ़ जवान ने अमृतसर कैंप में साथियों पर ही गोलियां बरसाईं, 5 की मौत
अमृतसर में रविवार को बीएसएफ़ के एक कैंप में एक जवान ने गोली चला कर अपने ही पांच साथियों को मार डाला.
बीएसएफ़ की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक यह घटना रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे से पौने दस के बीच की है, जब कॉन्स्टेबल सत्तेपा एस.के. ने खासा में बीएसएफ़ की 144 बटालियन के कैंप्स में अपने साथियों पर तोबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इस गोलीबारी में सत्तेपा भी घायल हो गए.
घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इनक्वायरी का आदेश दिया गया है. बीएसएफ के प्रवक्ता ने फिलहाल यह नहीं बताया कि गोलीबारी की वजह क्या थी.
घटनास्थल पर बीएसएफ़ और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं.
गोलीबारी में जो लोग मारे गए हैं उनमें कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल रैंक के जवान शामिल हैं.
यह घटना ज़िले के खासा इलाके में हुई जहां बीएसएफ की 144वीं बटालियन का कैंप्स है. यह जगह अटारी-वाघा बॉर्डर से 12-13 किलोमीटर दूर है.
फायरिंग के बाद तत्काल सभी घायलों को गुरु नानक देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकतेहैं.)