आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
प्लेन उड़ने को था और पायलट एकदम टल्ली
शनिवार को कनाडा में एक विमान हादसे की आशंका तब टल गई, जब उड़ान भरने से ठीक पहले विमान के पायलट को नशे की हालत में गिरफ़्तार कर लिया गया.
गिरफ़्तारी के दो घंटे बाद 37 साल के पायलट के शरीर में शराब की मात्रा वैध सीमा से तीन गुना ज़्यादा पाई गई.
यह प्लेन सनविंग बजट एयरलाइन का था. बाद में इसे एक दूसरे पायलट के साथ कनाडा के कैलगरी से मेक्सिको के कैनकन के लिए रवाना किया गया.
इस प्लेन में 100 से ज़्यादा लोग सवार थे. एयरलाइन के कर्मचारियों ने जब ये महसूस किया कि पायलट का व्यवहार अज़ीब है तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराई.
शराब की भनक लगते ही प्रशासन को सतर्क किया गया और पायलट को कॉकपिट से बाहर किया गया.
पुलिस प्रवक्ता पॉल स्टैसी ने न्यूज़ कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अभी इस मामले में फिलहाल आगे कार्रवाई नहीं कर रही है, लेकिन उन्होंने ये माना कि पायलट के नशे में होने के कारण किसी भी हादसे की पूरी आशंका थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)