ट्रंप ने कहा, 'एफ़बीआई एनवीडिया प्रमुख और कथित चीनी जासूस के संबंधों की जांच कर रही ', माइकल रेस, बीबीसी न्यूज़

इमेज स्रोत, Brendan SMIALOWSKI / AFP via Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि एफ़बीआई एनवीडिया के प्रमुख और एक कथित चीनी जासूस के बीच प्रेम संबंधों की जांच कर रही है.
ट्रंप ने बताया कि सोमवार को उनकी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से बात हुई थी. इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अमेरिका का मानना है कि चीन ने जासूसी अभियान के तहत हुआंग को निशाना बनाया था.
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पता था कि वह महिला जासूस थी? उन्होंने कहा कि मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि वह जासूस थी. और मुझे उनकी बात पर सच में भरोसा है."
चीन ने इन आरोपों को खारिज किया है. चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये आरोप पूरी तरह बेबुनियाद, अटकलों पर आधारित और चीन की छवि खराब करने के इरादे से लगाए गए हैं.
एनवीडिया ने एलिस हुआंग से जुड़े इस मामले की स्वतंत्र जांच शुरू कराई है. एलिस हुआंग पर चीनी जासूस होने का आरोप है.
कंपनी ने कहा कि उसके पास ऐसा मानने की कोई वजह नहीं है कि कंपनी के गोपनीय रहस्य या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी से कोई समझौता हुआ है.
