आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
प्रोफ़ेशनल रैसलर हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन
प्रोफ़ेशनल रैसलर हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. डब्ल्यूडब्ल्यूई (वर्ल्ड रैसलिंग एंटरटेनमेंट) ने इस बात की पुष्टि कर दी है.
सारांश
- प्रोफ़ेशनल रैसलर हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. डब्ल्यू डब्ल्यू ई (वर्ल्ड रैसलिंग एंटरटेनमेंट) ने इस बात की पुष्टि कर दी है.
- जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के ख़िलाफ़ बिहार पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
- फ़िल्म 'चांदनी' में लता मंगेशकर के साथ एक हिट ड्यूट गाना गाकर अपने प्लेबैक सिंगिंग करियर की शुरुआत करने वाले गायक बाबला मेहता का मुम्बई में निधन हो गया.
- समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को रिलायंस अनिल अंबानी समूह की कंपनियों पर छापा मारा है.
- थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर चल रही सैन्य झड़प में अब तक कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं.