आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने दी होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर चेतावनी

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने कहा है कि अगर अमेरिका ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला करता है तो स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को 'पूरी तरह' बंद कर दिया जाएगा.

सारांश

लाइव कवरेज

चंदन कुमार जजवाड़े, रौनक भैड़ा

  1. ईरानी हमले के बाद इसराइल में सभी स्कूल बंद, अब ऑनलाइन होगी पढ़ाई

    इसराइल के शिक्षा मंत्री ने बताया है कि डिमोना और अरद में हुए ईरानी हमलों के बाद उन्होंने होम फ्रंट कमांड के मेजर जनरल से सलाह-मशविरा किया है.

    उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मैंने यह फ़ैसला किया है कि रविवार और सोमवार को सभी तरह की छूट समाप्त हो जाएंगी और कोई भी फ़िजिकल क्लास की अनुमति नहीं होगी.

    शिक्षा मंत्री योआव कीश ने बताया है कि इस दौरान विशेष शिक्षा के लिए दी गई छूट भी रद्द रहेगी और पूरे देश में दूरस्थ शिक्षा रिमोट लर्निंग (ऑनलाइन क्लास) ही होगी. उन्होंने कहा है कि इस दौरान यलो एरिया (बच्चों के लिए) भी बंद रहेंगे.

    शिक्षा मंत्री ने बताया है कि मंगलवार से पहले हालात का फिर से आकलन करने बाद ही आगे का फ़ैसला लिया जाएगा.

    इसराइल में इमरजेंसी सेवाओं का कहना है कि दक्षिणी शहर अरद में हुए ईरानी मिसाइल हमले में काफ़ी नुक़सान हुआ है. इस हमले में 88 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई है, घायलों में कई की हालत गंभीर है.

    प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने इन हमलों को 'बहुत ही मुश्किल शाम' कहा है.

  2. ईरान ने इसराइल में किए भीषण मिसाइल हमले, नेतन्याहू ने कहा 'यह बहुत मुश्किल शाम'

    इसराइल में इमरजेंसी सेवाओं का कहना है कि दक्षिणी शहर अरद में हुए ईरानी मिसाइल हमले में काफ़ी नुक़सान हुआ है.

    मागेन डेविड एडोम नाम की इमरजेंसी सेवा के मुताबिक़ हमलों के बाद 88 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    इनमें से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, 19 मध्यम रूप से घायल हैं, और 55 लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

    इन हमलों के बाद इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अरद के मेयर से बात की. उन्होंने इन हमलों को 'बहुत ही मुश्किल शाम' कहा है.

    नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, "हमारे भविष्य के लिए चल रहे इस अभियान में, आज की शाम बहुत ही कठिन है. मैंने अपने दफ़्तर के डायरेक्टर जनरल को निर्देश दिया है कि वे सभी सरकारी मंत्रालयों के साथ मिलकर, हर ज़रूरी सहायता उपलब्ध कराएँ."

    नेतन्याहू ने आगे लिखा, "मैं इस समय घटनास्थल पर काम कर रहे इमरजेंसी और बचाव दलों का मनोबल बढ़ाता हूँ, और मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूँ कि वे 'होम फ्रंट कमांड' के निर्देशों का पालन करें."

    नेतन्याहू ने कहा है कि इसराइल सभी मोर्चों पर अपने दुश्मनों पर हमले जारी रखेगा.

  3. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.