आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

अमेरिकी विमान हादसे पर प्रेस ब्रीफ़िंग में क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप?

अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी के पास अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान की हवा में ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से हुई टक्कर में सभी 64 लोगों की मौत हो गई.

सारांश

लाइव कवरेज

हिमांशु दुबे, इफ़्तेख़ार अली

  1. अमेरिका में प्लेन क्रैशः पुलिस ने बताया, सर्च टीम ने 18 शव बरामद किए

    वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकन एयरलाइंस का एक विमान हवा में ही एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया. यह जानकारी फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने दी. यह घटना रात को हुई.

    पुलिस अधिकारियों ने बीबीसी के अमेरिकी पार्टनर सीबीएस न्यूज़ को बताया कि अब तक घटना स्थल से सर्च टीम ने 18 शव बरामद कर लिए हैं.

    सर्च टीम को अब तक कोई सर्वाइवर नहीं मिला है.

    इससे पहले, अमेरिकन एयरलाइंस ने बताया कि विमान में 60 यात्री और 4 क्रू सदस्य सवार थे.

    एयरलाइंस ने कहा था,'' हम उनके लिए चिंतित हैं. हम अधिकारियों के साथ सतत संपर्क में हैं और आपातकालीन सेवाओं के सदस्यों की मदद कर रहे हैं.''

  2. अमेरिका में हुए विमान हादसे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

    वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकन एयरलाइंस का एक विमान हवा में ही एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया. यह जानकारी फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने दी.

    इस हादसे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर हुई भयानक दुर्घटना के बारे में पूरी जानकारी दी गई है.”

    उन्होंने कहा, “भगवान उनकी (मरने वालों की) आत्मा को शांति दे. बचावकार्य में पहली प्रतिक्रिया देने वाले कर्मियों को धन्यवाद. मैं स्थिति पर नज़र बनाए हुए हूं. जैसे ही अन्य सूचना मिलेगी, मैं आपको दूंगा.”

    इससे पहले, अमेरिकन एयरलाइंस ने इस बात की पुष्टि की कि विमान में 60 यात्री और 4 क्रू सदस्य सवार थे.

    एयरलाइंस ने कहा, '' हम उन सभी के लिए चिंतित हैं. हम अथॉरिटिज़ के साथ सतत संपर्क में हैं. इमरजेंसी में उठाए जाने वाले सभी कदम उठा रहे हैं.''

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, अमेरिकन एयरलाइंस का विमान हवा में हेलीकॉप्टर से टकराया, विमान में 60 यात्री और 4 क्रू सदस्य सवार थे

    वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकन एयरलाइंस का एक विमान हवा में ही एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया. यह जानकारी फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने दी.

    इस मामले की जांच की जा रही है. यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के पास हुई.

    जब हेलीकॉप्टर से टकराने के बाद विमान पोटोमैक नदी में गिर गया. रीगन एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि फिलहाल सभी उड़ानों को रोक दिया गया है.

    अमेरिकन एयरलाइंस ने इस बात की पुष्टि की कि विमान में 60 यात्री और 4 क्रू सदस्य सवार थे. एयरलाइंस ने बताया,'' हम उन सभी के लिए चिंतित हैं. हम अधिकारियों के साथ सतत संपर्क में हैं. आपातकालीन टीम की सहायता कर रहे हैं.''

    वॉशिंगटन डीसी का आपातकालीन बचाव दल रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर पहुंच गया है. वहां कई एंबुलेंस और आग बुझाने वाले ट्रकों को देखा जा सकता है.

    डीसी फायर एंड ईएमएस विभाग के अनुसार, यह विमान हेलीकॉप्टर से टकराने के बाद पोटोमैक नदी में गिर गया. विभाग ने एक्स पर लिखा कि फायरबोट नदी की तलाशी ले रहे हैं.

    फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने अपने बयान में कहा, "एक पीएसए एयरलाइंस बॉम्बार्डियर सीआरजे700 रीजनल जेट रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर रनवे 33 के पास जाते समय सिकोरस्की एच-60 हेलीकॉप्टर से टकरा गया."

    "यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार करीब नौ बजे हुई.पीएसए एयरलाइंस बॉम्बार्डियर सीआरजे700 क्षेत्रीय जेट स्थानीय समयानुसार लगभग 21:00 बजे (02:00 जीएमटी) रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे 33 के पास जाते समय हवा में सिकोरस्की एच-60 हेलीकॉप्टर से टकरा गया"

    एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा "पीएसए अमेरिकन एयरलाइंस के लिए फ्लाइट 5342 के रूप में काम कर रहा था. यह विचिटा, कंसास से रवाना हुआ था. एफएए और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ़्टी बोर्ड इस मामले में की जांच करेंगे. एनटीएसबी इस जांच का नेतृत्व करेगा.जैसे ही जानकारी आएगी, हम अपडेट देंगे."

  4. डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के शिक्षण संस्थानों में यहूदी 'विरोधी' भावना को लेकर किया यह फ़ैसला

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के स्कूलों और अन्य कैंपसों में यहूदी विरोधी भावना से निपटने के लिए भी एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है.

    ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि फ़लस्तीनियों के समर्थन में विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वाले ग़ैर अमेरिकी नागरिकों को वापस भेजा जाएगा.

    इस आदेश में कहा गया है कि अक्तूबर 2023 में इसराइल पर हमास के हमले के बाद ‘अमेरिका के शिक्षण संस्थानों में यहूदी विरोधी भावना का विस्फोट’ हुआ है.

    यह आदेश अधिकारियों को यहूदी विरोधी उत्पीड़न और हिंसा के अपराधियों पर मुक़दमा चलाने के लिए उपलब्ध क़ानूनी विकल्पों के इस्तेमाल करने का निर्देश देता है.

    ट्रंप ने कहा, “जो लोग इस तरह के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा रहे हैं, हम उनको यह बताना चाहते हैं कि हम आपको ढूंढेंगे और वापस भेजेंगे.”

    उन्होंने कहा, “मैं कॉलेज कैंपसों में हमास के प्रति सहानुभूति रखने वाले स्टूडेंट वीज़ा भी तुरंत रद्द कर दूंगा, जो पहले कभी कट्टरपंथ से प्रभावित रहे हैं.”

  5. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता हिमांशु दुबे अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

    कुंभ में भगदड़ से हुई मौतों पर प्रशासन ने तोड़ी चुप्पी -पूरी ख़बर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    उत्तर प्रदेश: कथित तौर पर सैनेटरी पैड मांगने पर छात्रा को क्लासरूम से निकाला, क्या है पूरा मामला -पूरी ख़बर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    ‘यमुना में ज़हर’ मिलाने का आरोप लगाने वाले केजरीवाल दोषी पाए गए तो क्या हो सकता है -पूरी ख़बर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    संगम नोज क्या है, जहां योगी आदित्यनाथ ने नहीं जाने को कहा- पूरी ख़बर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें