यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटों की गिनती शुरू
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषदों की 28 सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई.
चुनाव आयोग मंगलवार शाम तक नतीजों की आधिकारिक घोषणा कर सकता है. यूपी की 11 सीटों पर मतगणना हो रही है. यहां 152 उम्मीदवार मैदान में हैं.
चुनाव में पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच है. कुछ निर्दलीय उम्मीदवार और विभिन्न दलों के बागी भी मैदान में हैं.
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर मतदान हुआ था. इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.
स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी शामिल हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की सीटें हैं.
महाराष्ट्र की पांच सीटों पर 182 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें पुणे, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर की तीन स्नातक निर्वाचन सीटें और पुणे और अमरावती की दो शिक्षक निर्वाचन सीटें शामिल हैं.
कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटों के लिए चुनाव हो रहा है. यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी-जेडीएस के एनडीए गठबंधन के बीच है.