आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

ट्रंप दख़ल न देते तो पाकिस्तान और भारत के बीच विनाशकारी युद्ध हो सकता थाः शहबाज़ शरीफ़

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए भारत पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया.

सारांश

लाइव कवरेज

इफ़्तेख़ार अली, संदीप राय

  1. इसराइल का यमन पर अब तक का 'सबसे बड़ा हमला', आठ लोगों की मौत

    इसराइली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने यमन में अब तक का 'सबसे बड़ा हमला' किया है.

    उसका कहना है कि हूती विद्रोहियों के बार-बार ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में ऐसा किया गया है.

    इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ ने बताया कि दर्जनों विमानों ने राजधानी सना में हूती सुरक्षा और ख़ुफ़िया सेवाओं और सेना से जुड़े ठिकानों पर बमबारी की.

    हूती विद्रोहियों की सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हमले को इसराइल का 'निर्दयी अपराध' बताया है.

    मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में नागरिक ठिकाने और रिहायशी इमारतें निशाना बनीं, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई.

    इसराइल की ओर से यह हमला एक दिन बाद हुआ जब हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमले में इसराइल के रेड सी रिसॉर्ट इलात में 22 लोग घायल हुए थे, जिनमें दो की हालत गंभीर है.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.