आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज़ ने भारत को 5 विकेट से हराया, टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सिरीज़
न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज़ ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया है.
हालांकि भारत पहले ही तीन मैचों की सिरीज़ में दो मैच जीत कर सिरीज़ अपने नाम कर चुका था.
शनिवार को आखिरी वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुक़सान पर 351 रन बनाए.
भारत की ओर से सबसे ज़्यादा केएल राहुल ने 87 गेंदों में 129 रन बनाए. वहीं, रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में 92 रन बनाए. आज विराट कोहली को बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा.
वहीं, 352 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज़ ने 5 विकेट के नुक़सान पर 48.2 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया.
वेस्टइंडीज़ के कप्तान साई होप ने 143 गेंदों में 162 रन बनाए.
भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और नमन धीर ने एक-एक विकेट लिए.