आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
Exit Polls के फ़ाइनल नतीजे आए, देखिए किसकी सरकार बनने का अनुमान
17वीं लोकसभा के लिए कुल 542 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है. अब एग्ज़िट पोल के नतीजों के हर अपडेट्स के लिए क्लिक करें.
लाइव कवरेज
, रायगंज लोकसभा सीट से सीपीएम उम्मीदवार मोहम्मद सलीम ने कोलकाता के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
, सुकन्या का यह पहला मतदान है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की जादवपुर लोकसभा सीट से अपना मतदान किया.
, वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोद लिए गए जयापुर गांव के एक मतदान केंद्र का दृश्य. तस्वीरें - मनीष जालुई
, चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने मतदान किया. उनके ख़िलाफ़ बीजेपी की उम्मीदवार किरण खेर चुनावी मैदान में हैं.
, झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका लोकसभा क्षेत्र के दो बूथों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है.
सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक बिहार में 10.65%, हिमाचल प्रदेश में 0.87%, मध्य प्रदेश में 7.16%, पंजाब में 4.64%, उत्तर प्रदेश में 5.97%, पश्चिम बंगाल में 10.54%, झारखंड में 13.19% और चंडीगढ़ में 10.40% मतदान हुआ.
, बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में किया मतदान.
रविशंकर प्रसाद ने किया मतदान
पटना साहिब से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना विमेंस कॉलेज में मतदान किया. उनके ख़िलाफ़ कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं.
, दुमका के एक मतदान केंद्र पर 100 वर्षीय अंबिका देवी ने मतदान किया.
जानें, किन राज्यों में आज हो रहा है मतदान
झारखंड की दुमका सीट पर भी हो रहा मतदान
अंतिम चरण के मतदान में झारखंड की तीन सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इनमें एक दुमका लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से झामुमो प्रमुख और वर्तमान सांसद शिबू सोरेन फिर एक बार उम्मीदवार हैं.
कोलकाता दक्षिण से उम्मीदवार सी.के.बोस ने डाला वोट
पश्चिम बंगाल की कोलकाता दक्षिण सीट से बीजेपी के उम्मीदवार और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने सिटी कॉलेज में अपना वोट डाला.
इंदौर में मतदान के लिए भारी भीड़
अंतिम चरण के दौरान इंदौर लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं. इस बार बीजेपी ने यहां शंकर लालवानी और कांग्रेस ने पंकज सांघवी को अपना उम्मीदवार बनाया है.
तमिलनाडु की विधानसभा सीट पर उप-चुनाव भी
देश में जहां 59 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. वहीं, तमिलनाडु की सुलूर विधानसभा सीट पर हो रहे उप-चुनाव के लिए भी मतदान जारी है.
वोट डालने के लिए लाइन में खड़े हरभजन सिंह
जालंधर के गढ़ी गांव में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतज़ार करते क्रिकेटर हरभजन सिंह.
बिहार के उप-मुख्यमंत्री ने डाला वोट
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना साहिब लोकसभा सीट के पंत नगर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. पटना साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा और बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के बीच कड़ी टक्कर है.
नीतीश कुमार ने कहा, चुनाव प्रक्रिया लंबी न हो
पटना में वोट डालने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि चुनाव प्रक्रिया को इतना लंबा नहीं होना चाहिए, हर चरण के मतदान में एक लंबा अंतराल था और इस पर एक राय बनाने के लिए वह सभी पार्टियों के नेताओं को पत्र लिखेंगे.
नीतीश कुमार ने पटना में वोट डाला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मत डाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के एक मतदान केंद्र पर मत डाला. गोरखपुर से बीजेपी की ओर से रवि किशन उम्मीदवार हैं.