आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण: देश के 15वें प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, शाह समेत 58 मंत्रियों ने ली शपथ

नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. कौन बना मंत्री और कौन इस बार मोदी मंत्रिमंडल से हुआ बाहर? शपथ ग्रहण समारोह की हर अपडेट्स के लिए क्लिक करें.

लाइव कवरेज

  1. देखिए, राज्य मंत्रियों की लिस्ट

  2. देखिए, स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों की लिस्ट

  3. देखिए, कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट

  4. मेनका गांधी मंत्री नहीं बनीं पर यूं दी बधाई

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, सुषमा, मेनका और राधामोहन नहीं बने मंत्री

    सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, जेपी नड्डा, सुरेश प्रभु, मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, जयंत सिन्हा और राज्यवर्धन सिंह राठौर इस मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुए.

  6. शपथ ग्रहण समारोह ख़त्म, 58 मंत्रियों ने ली शपथ

    शपथ ग्रहण समारोह समाप्त हो गया है. नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. इस बार बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने भी शपथ ली है. शाह को मिलाकर कुल 58 मंत्रियों ने शपथ ली है. इनमें 24 राज्य मंत्री, 25 कैबिनेट मंत्री और 9 राज्य मंत्री बनाए गए हैं. मोदी के दूसरे कार्यकाल में 19 लोग पहली बार मंत्री बनाए गए हैं.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, नित्यानंद राय ने ली राज्य मंत्री की शपथ

    बिहार बीजेपी प्रमुख नित्यानंद राय ने ली राज्य मंत्री की शपथ. नित्यानंद पहली बार मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं. राय बिहार के उजीयारपुर से सांसद चुने गए हैं.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, अनुराग ठाकुर बने राज्य मंत्री

    अनुराग ठाकुर पहली बार मोदी मंत्रिमंडल में हुए शामिल. अनुराग हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से हैं सांसद.

  9. सुषमा स्वराज ने नहीं ली शपथ

    सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और उमा भारती मोदी के इस मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुए.

  10. वीके सिंह बने राज्य मंत्री

    जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ. मोदी के पहले कार्यकाल में भी वीके सिंह विदेश राज्य मंत्री थे.

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, आरके सिंह भी बने मंत्री

    आरके सिंह ने भी ली मंत्री पद की शपथ. आरके सिंह बिहार के आरा से सांसद चुने गए हैं.

  12. अर्जुन मुंडा भी मोदी कैबिनेट में

    मोदी कैबिनेट में अर्जुन मुंडा और पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर भी शामिल

  13. स्मृति इरानी

    स्मृति इरानी ने भी मंत्री पद की ली शपथ.

  14. देखें लाइव

  15. मोदी की कैबिनेट

  16. मोदी की मां ने अपने बेटे को पीएम बनते यूं देखा

    नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने अपने बेटे को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते टीवी पर देखा.

  17. कैबिनेट मंत्री

    कैबिनेट मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसीमरत कौर बादल, थावर चंद गहलोत, एस जयशंकर, रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा, स्मृति इरानी, डॉ हर्षवर्धन, प्रकाश जावडेकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नक़वी, प्रह्लाद जोशी, महेंद्र नाथ पांडे, अरविंद सावंत, गिरिराज सिंह और गजेंद्र शेखावत

    ने ली शपथ

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, मोदी ने प्रधानमंत्री पद की ली शपथ

    प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. मोदी प्रचंड जनादेश के साथ दोबारा प्रधानमंत्री बने हैं.

  19. राहुल-सोनिया पहुंचे राष्ट्रपति भवन

    कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी भी पहुंचे राष्ट्रपति भवन. सोनिया गांधी भी आई हैं.

  20. देखिए लाइव