आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण: देश के 15वें प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, शाह समेत 58 मंत्रियों ने ली शपथ
नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. कौन बना मंत्री और कौन इस बार मोदी मंत्रिमंडल से हुआ बाहर? शपथ ग्रहण समारोह की हर अपडेट्स के लिए क्लिक करें.
लाइव कवरेज
आईं सुषमा
सुषमा स्वराज पहुंचीं राष्ट्रपति भवन
नीतीश ने कहा कैबिनेट में एक मंत्री स्वीकार नहीं
नीतीश कुमार ने कहा, ''वो चाहते हैं कि जेडीयू से एक व्यक्ति ही कैबिनेट में शामिल हो. ऐसे में यह केवल सांकेतिक होता. हमने उन्हें बता दिया है कि इसकी कोई ज़रूरत नहीं है. यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. हम पूरी तरह से एनडीए में हैं और इससे कोई परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. हमलोग साथ मिलकर काम कर रहे हैं.''
ब्रेकिंग न्यूज़, सुषमा के मंत्री बनने पर संशय
सुषमा स्वराज के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने पर संशय गहराया. अब भी सुषमा अपने घर पर ही. सुषमा नहीं पहुंचीं राष्ट्रपति भवन.
ब्रेकिंग न्यूज़, मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी जेडीयू
मोदी मंत्रिमंडल में एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू और अपना दल के शामिल नहीं होने की ख़बर. एक मंत्री पद मिलने से नीतीश कुमार हैं नाराज़.
शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ कुछ देर में
बीजेपी प्रमुख अमित शाह राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं.
कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ
ब्रेकिंग न्यूज़, केरल बीजेपी प्रमुख वी मुरलीधरन भी मोदी मंत्रिमंडल में
केरल बीजेपी प्रमुख वी मुरलीधरन के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की ख़बर. मुरलीधरन ने कहा है कि वो नई ज़िम्मेदारी मिलने के बाद भी लोगों की सेवा करते रहेंगे.
, राष्ट्रपति भवन के प्रांगण का नज़ारा
आज शाम में सात बजे नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 15वें प्रधानमंत्री की शपथ दिलवाएंगे.
कौन बनेगा वित्त मंत्री?
मोदी के दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री कौन होगा इसे लेकर अटकलबाजी गर्म है. अरुण जेटली ने पत्र लिखकर मंत्री बनने से इनकार कर दिया है. सुषमा स्वराज ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था. अमित शाह के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद राजनाथ सिंह के गृह मंत्री बनने पर भी संशय कायम है.
15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी
आज दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. मोदी के साथ मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्य भी शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में BIMSTEC देशों के राष्ट्र प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है. विपक्षी नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे.
पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर बनेंगे मंत्री
पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर भी प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे.
कुछ इस अंदाज़ में मोदी का समर्थन
बिहार में मुज़फ़्फ़रपुर के अशोक दिल्ली में चाय बेचते हैं. अशोक मोदी का समर्थन कुछ इस तरह कर रहे हैं.
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों से मिले मोदी
मोदी अपने आवास मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सभी सदस्यों से मिले. इस बार मंत्रिमंडल में शामिल होंगे कई नए सदस्य.
प्रोटेम स्पीकर बनेंगे गंगवार?
मोदी के शपथ ग्रहण से पहले बोले बीजेपी नेता संतोष गंगवार
साध्वी निरंजन ज्योति भी बनेंगी मंत्री?
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा- 'मोदी जी ने अपनी टीम में शामिल किया इसके लिए उनकी आभारी हूं.'
शपथ ग्रहण में मेहमानों के लिए ख़ास व्यवस्था
मोदी के शपथ ग्रहण में आए मेहमानों को परोसी जाएगी ये दाल, जो 40 घंटे में बनकर तैयार होती है...
अभिनेता जितेंद्र भी पहुंचे दिल्ली
मशहूर अभिनेता जितेंद्र भी मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. जितेंद्र ने दिल्ली आने पर कहा, ''यह ऐतिहासिक क्षण है. मैं मोदी जी का समर्थक और प्रशंसक हूं. मुझे लगता है कि देश ख़ूबसूरत हाथों में है.''
ब्रेकिंग न्यूज़, अमित शाह भी बनेंगे मंत्री?
गुजरात बीजेपी अध्यक्षा जीतू वाघाणी ने ट्वीट कर कहा कि पार्टी प्रमुख अमित शाह भी इस बार के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे. वाघाणी ने कहा उन्होंने अमित शाह से मुलाक़ात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं.
राहुल गांधी शरद पवार से मिलने पहुंचे
कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी एनसीपी नेता शरद पवार के घर मिलने उनके आवास पर पहुंचे.