कुलदीप बिश्नोई, अनिल विज और नैना चौटाला चुनाव जीते
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नाई, बीजेपी नेता एवं मंत्री अनिल विज और जेजेपी नेता नैना चौटाला ने अपनी-अपनी सीटों पर चुनाव जीत लिया है.
आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती जारी, बीजेपी दोनों राज्यों में आगे.
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नाई, बीजेपी नेता एवं मंत्री अनिल विज और जेजेपी नेता नैना चौटाला ने अपनी-अपनी सीटों पर चुनाव जीत लिया है.
छत्तीसगढ़ विधानसभा की एक सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की.
हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों के रुझान आने के बाद कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी निर्दलीय विधायकों पर दबाव बना रही है. उन्होंने कहा कि सभी निर्दलीयों को मौक़ा मिलना चाहिए कि वह जिसे चाहें उसे समर्थन करें.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझानों में 56 सीटों पर आगे रहने पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने मतदाताओं को धन्यवाद कहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन ने बहुत मेहनत की और सत्ता आती-जाती रहती है लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि हमेशा लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध रहा जाए.
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि कांग्रेस, जेजेपी, आईएनएलडी और निर्दलीय उम्मीदवार साथ आकर सरकार बनाएं.
कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगील से बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद ने बात की.
हरियाणा की बड़ौदा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त पीछे चल रहे हैं. कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा उनसे आगे चल रहे हैं.
हरियाणा विधानसभा चुनावों में किंगमेकर बनकर उभरे जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उनसे मुख्यमंत्री पद पर किसी से बात नहीं हुई है. उनका कहना है कि कोई भी फ़ैसला सभी सीटों की तस्वीर साफ़ होने के बाद लिया जाएगा.
हरियाणा विधानसभा चुनावों के परिणामों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है. बीजेपी 41, कांग्रेस 28 और जेजेपी 11 सीटों पर आगे चल रही है.
पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में कांग्रेस तीन सीट और शिरोमणी अकाली दल एक सीट पर आगे है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी 100, शिवसेना 64, कांग्रेस 41 और एनसीपी 54 सीटों पर आगे चल रही है.
गुजरात विधानसभा की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस तीन-तीन सीटों पर आगे चल रही है.
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा बीजेपी-शिवसेना में 50-50 की डील कायम रहेगी, लेकिन 50-50 का क्या मतलब है ये अभी साफ़ नहीं है.
सिक्किम विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनावों में बीजेपी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है जबकि एक सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा आगे है.