आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

नागरिकता संशोधन क़ानून: रामपुर में हिंसा भड़की, कानपुर में भी तनाव

यूपी पुलिस प्रमुख ने शुक्रवार रात तक 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की और कहा कि ये संख्या बढ़ भी सकती है.

लाइव कवरेज

  1. नागरिकता संशोधन क़ानून पर विरोध जनांदोलन बन रहा हैः इमरान ख़ान

    बीते पांच वर्षों के मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान हिंदुत्व की प्रभुता वाली अपनी फासीवादी विचारधारा के साथ भारत हिंदू राष्ट्र की तरफ बढ़ रहा है. अब नागरिक संशोधन क़ानून के साथ बहुलवादी भारत चाहने वाले सभी विरोध करने लगे हैं और यह एक जनांदोलन बन रहा है.

  2. असमः गुवाहाटी में महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

  3. उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी हुआ विरोध प्रदर्शन

  4. विरोध प्रदर्शन लंबा चला तो असर अर्थव्यवस्था पर पड़ेगाः हर्ष पति सिंघानिया

  5. गोरखपुरः पुलिस ने चिपकाई उपद्रवियों की तस्वीरें

  6. दिल्लीः चाणक्यपुरी में चार छात्र हिरासत में लिए गए

    नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के चाणक्यपुरी में उत्तर प्रदेश भवन के बाहर चार छात्र हिरासत में लिए गए

  7. यह आंदोलन असमिया लोगों के लिए हैः समुज्जल भट्टाचार्य

    असम छात्र संघ के प्रमुख सलाहकार समुज्जल भट्टाचार्य ने पीटीआई से कहा, "हम असमिया मूल रूप से योद्धा है; यह आंदोलन हिंदुओं, मुसलमानों या बंगालियों के बारे में नहीं है, बल्कि असमियों के बारे में है, धर्म या विश्वास या आर्थिक स्थिति से इतर यह असम और असमिया गौरव के बारे में है."

  8. रामपुरः प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर की पत्थरबाज़ी, दो मोटरसाइकिलें जलाई गईं

    रामपुर में लोगों ने पत्थरबाज़ी की, दो मोटरसाइकिलें जलाई गई हैं. इसमें कुछ अराजक तत्व शामिल थे. एडीजी बरेली ज़ोन ने बताया कि अभी मौत की कोई जानकारी नहीं है, इसकी छानबीन कर मीडिया को बताएंगे. अभी स्थिति सामान्य है. पुलिस ने लोगों से धैर्य, संयम, शांति बनाए रखने की अपील की गई है.पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस छोड़े.

  9. असमः तिनसुकिया में आज रात 8 से सुबह 5 बजे तक कर्फ़्यू

  10. यूपी में हिंसा पर डीजीपी का बयान

    उत्तर प्रदेश में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए हैं. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं.

  11. शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावा

    आरजेडी के नेता और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने दावा कि प्रदर्शन को भरपूर समर्थन मिला और ये शांतिपूर्ण रहा.

  12. पटना में आरजेडी का विरोध प्रदर्शन

    राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी ने बिहार में विरोध प्रदर्शन किया. पटना में डाक बंगला चौराहा पर कार्यकर्ता पार्टी और तिरंगा लेकर प्रदर्शन करने उतरे.

  13. एनआरसी की तत्काल वापसी ज़रूरीः रामचंद्र गुहा

    विश्वास को बहाल करने, देश को ठीक करने के लिए एनआरसी की तत्काल वापसी ज़रूरी पहला कदम है, सीएए अनैतिक है और संविधान की भावना के लिए ख़िलाफ़ है, एक समझदार और न्यायपूर्ण सरकार इसे वापस ले लेगीः रामचंद्र गुहा

  14. जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर शनिवार को प्रदर्शन. रविवार को जामिया छात्रों की रैली को लेकर भड़की थी हिंसा.

  15. तमिलनाडु में प्रदर्शनकारी और पुलिस में भिड़ंत

    तमिलनाडु में नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस में भिड़ंत.

  16. यूपी डीजीपी ने नौ मौतों की पुष्टि की

    उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन की हिंसा में नौ की मौत हुई. उन्होंने कहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है.

    ओपी सिंह ने ये भी कहा, "अगर गिरफ़्तारियों की बात करें तो लखनऊ में अब तक 218 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. इस विरोध को भड़काने में एनजीओ, राजनीतिक दल शामिल हो सकते हैं. हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं. हम किसी को बख़्शेंगे नहीं."

    वहीं दूसरी ओर समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विरोध प्रदर्शन में 10 लोगों की मौत हुई है.

  17. दिल्ली में 10 गिरफ़्तार

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली में नागरिकता संशोधन क़ानून के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा के मामले में 10 लोग गिरफ़्तार किए गए हैं.

  18. तमिलनाडु में नए नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ प्रदर्शन

    तमिलनाडु में नए नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ वामपंथी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शनकारी.

  19. कांग्रेस की भूमिका पर प्रशांत किशोर के सवाल

    राजनीतिक पार्टियों के चुनावी रणनीति और कैंपेन बनाने वाले और जेडीयू नेता प्रशांत किशोर ने नए नागरिकता क़ानून पर कांग्रेस की भूमिका को लेकर सवाल खड़ा किया है.

    प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा, ''कांग्रेस सड़क पर नहीं है. शीर्ष नेतृत्व सीएए-एनआरसी के ख़िलाफ़ लोगों की लड़ाई से पूरी तरह से ग़ायब है. कम से कम कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री यह कह सकते थे कि वो अपने राज्य में इसे लागू नहीं होने देंगे.''

  20. मायावती ने की सीएए वापस लेने की मांग

    बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार से सीएए को वापस लेने की मांग की है.

    मायावती ने ट्वीट कर कहा, ''अब तो नए सीएए और एनआरसी के विरोध में केन्द्र सरकार के एनडीए में भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं. ऐसे में बीएसपी की मांग है कि सरकार अपनी ज़िद को छोड़कर इन फ़ैसलों को वापस ले. साथ ही, प्रदर्शनकारियों से भी अपील है कि वे अपना विरोध शांतिपूर्ण ढंग से ही प्रकट करें.''