आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

Budget 2020: क्या-क्या है निर्मला सीतारमण के इस बजट में?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया.

लाइव कवरेज

  1. जीएसटी की वजह से उपभोक्ताओं को 1 लाख करोड़ रुपए का फ़ायदा - वित्त मंत्री

    वित्तमंत्री के भाषण के मुख्य अंशः ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक सेक्टर में जीएसटी से सुधार हुआ है. इंस्पेक्टर राज ख़त्म हो गया है. इससे मंझोले उद्योगों का फायदा हुआ है. उपभोक्ताओं को जीएसटी की वजह से एक लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है.

  2. BUDGET 2020 का सीधा प्रसारण

    बीबीसी हिन्दी के फ़ेसबुक पेज पर देखिए बजट का सीधा प्रसारण.

  3. बजट लेकर ऐसे पहुँची निर्मला संसद भवन

  4. नए दशक का पहला बजट - स्पीकर

    वित्त मंत्री ने शुरु किया बजट भाषण. स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें 'इस दशक का पहला बजट' पेश करने का निमंत्रण दिया.

  5. निजीकरण को बढ़ावा

    आम बजट तब पेश हो रहा है जब जीडीपी वृद्धि दर पिछले पाँच तिमाही में सबसे निचले स्तर पर है. इस बजट से ये भी उम्मीद की जा रही है कि निजीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा. सरकार ने पहले ही एयर इंडिया और भारत पेट्रोलियम को बेचने का फ़ैसला कर लिया है.

  6. शनिवार को भी खुला है शेयर बाज़ार

    आज एक फ़रवरी को बजट पेश हो रहा है और दिन शनिवार है. सामान्य तौर पर शनिवार को शेयर बाज़ार बंद रहता है लेकिन बजट के कारण एनएसई और बीएसई दोनों आज खुले हैं. इससे पहले 2015 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश किया और तब भी शनिवार था.

  7. बजट से उम्मीदें

    निर्मला सीतारमण संसद में आज यानी एक फ़रवरी को बजट पेश करने जा रही हैं. उम्मीद है कि वो ग्रामीण इलाक़ों में खर्च बढ़ाने और इनकम टैक्स में कटौती की घोषणा कर सकती हैं. सरकार राजस्व घाटे के लक्ष्य को कम कर सकती है. आर्थिक सर्वे में भी बज़ट गैप को कम करने की बात कही गई है.

  8. निर्मला सीतारमण के लिए चुनौतीपूर्ण बजट

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दूसरा आम बजट पेश करने जा रही हैं. जब देश की अर्थव्यवस्था भारी गिरावट से जूझ रही है ऐसे में वित्त मंत्री पर दबाव है कि वो ऐसा बजट पेश करें, जिससे उपभोक्ता मांग बढ़े और वृद्धि दर को गति मिले. उम्मीद की जा रही है कि सरकार इन्फ़्रास्ट्रक्चर खर्च पर रक़म बढ़ा सकती है और आय कर में कटौती कर सकती है ताकि निवेश और मांग बढ़े. बजट पेश होने से पहले शेयर बाज़ार में गिरावट जारी है.