आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 57 फ़ीसदी से अधिक मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर हुआ मतदान. 57 फ़ीसदी से अधिक हुआ मतदान.

लाइव कवरेज

  1. दिल्ली चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण

    चुनाव आयोग का कहना दिल्ली विधानसभा का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और उन्होंने इसके लिए दिल्ली की जनता का धन्यवाद दिया है.

    दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर रणबीर सिंह ने शाम 7 बजे बताया कि कई मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है.

    दिल्ली मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि दिल्ली में 57.06 मतदान हुआ है और यह बढ़ भी सकता है क्योंकि कई मतदान केंद्रों पर 7 बजे के बाद भी मतदान जारी थी.

  2. दिल्ली चुनावः एग्ज़िट पोल के रुझान आने शुरू

    हालांकि वोटिंग अभी ख़त्म नहीं हुई लेकिन एग्ज़िट पोल के रुझान आने शुरू हो गए हैं.

  3. दिल्ली चुनावः साढ़े छह बजे तक 55.18 फ़ीसदी मतदान

  4. दिल्ली चुनावः शाम छह बजे तक 54.65 फ़ीसदी वोटिंग

  5. दिल्ली चुनावः शाम साढ़े पांच बजे तक 52.95 फ़ीसदी वोटिंग

  6. दिल्ली के शाहीन बाग़ इलाके के एक मतदान केंद्र का दृश्य

    ओखला विधानसभा से मौजूदा विधायक और आप उम्मीदवार अमानुतल्ला के ख़िलाफ़ कांग्रेस से परवेज़ हाशमी और बीजेपी के ब्रह्म सिंह बिधूड़ी चुनाव लड़ रहे हैं.

  7. दिल्ली चुनावः शाम पांच बजे तक 44.52 फ़ीसदी वोटिंग

  8. दिल्ली के मजनूं का टीला इलाक़े में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

    कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की.

    आरोप है कि आप कार्यकर्ता ने अलका लांबा पर निजी टिप्पणी की थी.

    हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह शांति कायम रखने की कोशिश की.

  9. दिल्ली चुनावः पूर्वी ज़िले और उत्तर पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा बलों का फ़्लैग मार्च

    नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट और पूर्वी ज़िले के संवेदनशील इलाकों में पारामिलिट्री फ़ोर्सेज़ और दिल्ली पुलिस के जवानों ने फ़्लैग मार्च किया.

  10. दिल्ली चुनावः निर्वाचन आयोग ने 11 ज़िलों में मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी किए

    दिल्ली में अभी तक के आंकड़ों के अनुसार उत्तर पूर्वी ज़िले में सबसे ज़्यादा वोटिंग हुई है और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में सबसे कम.

  11. दिल्ली चुनावः आम आदमी पार्टी पर गिरिराज सिंह का आरोप

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आम आदमी पार्टी पर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया है.

  12. दिल्ली चुनावः शाम चार बजे तक 42.70 फ़ीसदी मतदान

  13. दिल्ली चुनावः संचार भवन मतदान केंद्र पर वोट देने के बाद प्रकाश करात

    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता प्रकाश करात संचार भवन पोलिंग बूथ के बाहर मतदान के बाद.

  14. दिल्ली विधानसभा चुनावः दोपहर तीन बजे तक 30.18 फ़ीसदी वोटिंग

  15. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया मतदान

    पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के कामराज लेन मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

  16. दिल्ली चुनाव में दोपहर दो बजे तक 28.14 फ़ीसदी मतदान

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब तक धीमे मतदान की ख़बर है.

  17. पहलवान सुशील कुमार ने डाला वोट

    पहलवान सुशील कुमार ने दिल्ली के अपने गाँव में मतदान किया.

  18. मतदान की गति धीमी, 1 बजे तक लगभग 19% मतदान

    दोपहर 1 बजे तक 19.37 प्रतिशत मत पड़े.

  19. प्रियंका गांधी ने पति रॉबर्ट और बेटे रेहान के साथ डाला वोट

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान राजीव वाड्रा के साथ दिल्ली के लोदी एस्टेट में मतदान किया.

  20. केजरीवाल ने स्मृति इरानी को दिया जवाब

    स्मृति इरानी ने अरविंद केजरीवाल को महिला विरोधी बताया जिसके बाद केजरीवाल ने जवाब में ट्वीट किया.