स्मृति इरानी ने केजरीवाल को बताया महिला विरोधी
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को महिला विरोधी बताया. अरविंद केजरीवाल ने मतदान के दिन ख़ास तौर पर महिलाओं से वोट डालने की अपील की थी.
आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर हुआ मतदान. 57 फ़ीसदी से अधिक हुआ मतदान.
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को महिला विरोधी बताया. अरविंद केजरीवाल ने मतदान के दिन ख़ास तौर पर महिलाओं से वोट डालने की अपील की थी.
वोट देने के बाद क्या कहा शाहीन बाग़ की महिलाओं ने. बीबीसी संवाददाता सलमान रावी पहुँचे शाहीन बाग़.
दिल्ली विधान सभा की 70 सीटों के लिए मतदान जारी. 12 बजे तक 15.68% मतदाताओं ने डाले वोट.
वोटिंग के अलग-अलग रंग. वोट देने आई एक महिला की तस्वीर.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने निर्माण भवन (नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र) में वोट डाला.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अपनी बेटी प्रतिभा आडवाणी के साथ वोट डाला.
दिल्ली चुनाव में वोट डालने पहुंची एक महिला.
बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने ट्वीट किया, "बुद्धिमानी से वोट करिए दिल्लीवालों, नफ़रत के ख़िलाफ़ वोट करिए."
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला. वोट डालने के बाद उन्होंने अपनी तस्वीर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और लिखा, "पन्नू परिवार ने वोट किया. और आपने?"
दिल्ली की 70 विधान सभा सीटों पर मतदान जारी है. कई मतदान केंद्रों पर मतदाता कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मतदान करने के बाद. केजरीवाल नई दिल्ली सीट और सिसोदिया पटपड़गंज सीट से उम्मीदवार हैं.
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निर्माण भवन (नई दिल्ली) में नोट डाला. उनके साथ प्रियंका गांधी भी नज़र आईं. प्रियंका गांधी लोधी एस्टेट के बूथ पर वोट डालेंगी.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने माता-पिता, पत्नी और बेटे के साथ किया मतदान और सभी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट देने की अपील की.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी पत्नी गुरशरण सिंह के साथ नई दिल्ली विधानसभा सीट के लिए मतदान किया
दिल्ली की सबसे बुज़ुर्ग मतदाता कालितारा मंडल ने डाला वोट. 110 वर्षीया कालितारा ने दिल्ली की ग्रेटर कैलाश सीट पर चित्तरंजन पार्क स्थित एसडीएमसी प्राइमरी स्कूल के मतदान केंद्र पर मतदान किया.
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ राष्ट्रपति भवन के डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला - एएनआई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वोट डालने के बाद कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता काम के आधार पर वोट देगी और आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता में आएगी.
शकरपुर के एमसीडी प्राइमरी स्कूल में वोट डालने पहुंचे लोगों में एक दूल्हा भी अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचा.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर वोट देने निकले. केजरीवाल नई दिल्ली से चुनावी मैदान में हैं. इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल से है.
नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों का केंद्र बने शाहीन बाग़ में वोटिंग को लेकर काफ़ी तस्वीर दिख रहा है. बीबीसी संवाददाता सलमान रावी और रुबाइत बिस्वास ने वहां से ये तस्वीर भेजी है.