आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

निवार तूफ़ान कमज़ोर पड़ा लेकिन ख़तरा अब भी टला नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन घंटों में हवा की रफ़्तार 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे से घटकर 65-75 किलोमीटर प्रंति घंटे हो जाएगी लेकिन इसके बावजूद ख़तरा अभी टला नहीं है.

लाइव कवरेज

  1. बाइडन ने अपनी टीम की घोषणा की, कहा- अमेरिका इज़ बैक

    अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी टीम के छह महत्वपूर्ण लोगों की घोषणा कर दी है.

    उन्होंने कहा, "अमेरिका इज़ बैक. अमेरिका दुनिया की अगुवाई के लिए तैयार है. वो अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगा."

    नेशनल इंटेलीजेंस के डायरेक्टर के पद के लिए एवरिल हैंस का नाम चल रहा है. अगर इस बात की पुष्टि हो गई तो वे इेंटेलीजेंस विभाग को संभालने वाली देश की पहली महिला होंगी.

    होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के नए बॉस एलेजांड्रो मेयोरकास होंगे. डोनाल्ड ट्रंप सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया को लेकर सहमत हो गए हैं और सिक्रेट इंटेलीजेंस की टीम उन्हें अब जानकारियां मुहैया करा सकेगी.

    हालांकि इस बात को लेकर आशंकाएं अभी तक ख़त्म नहीं हुई हैं कि मौजूदा राष्ट्रपति अपनी पराजय स्वीकार करने से इनकार कर दें. तीन नवंबर को हुई वोटिंग में कथित धांधली के आरोप ट्रंप लगातार दुहरा रहे हैं.

    बाइडन की टीम के छह महत्वपूर्ण लोग

    • एंटनी ब्लिंकेनः विदेश मंत्री
    • जॉन केरीः जलवायु परिवर्तन पर दूत
    • एवरिल हैंसः डायरेक्टर, नेशनल इंटेलीजेंस
    • एलेजांड्रो मेयोरकासः सेक्रेटरी, होमलैंड सिक्योरिटी
    • जेक सुलिवनः नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर, व्हाइट हाउस
    • लिंडा थॉमस ग्रीनफील्डः संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत
  2. Cover Story: जलते जंगल, तबाही की आहट

    आप और हम ख़बरों में सुनते रहते हैं कि अमेरिका के जंगलों में आग लगी है. ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग लगी है. अमेज़ॉन के जंगल जल रहे हैं. विकास के नाम पर भी जंगलों को काटा जा रहा है.

    लेकिन क्या हम कभी ये सोच पाते हैं कि लगातार घटते ये जंगल हमारे लिए कितना बड़ा ख़तरा बनने जा रहे हैं.

    हमारी धरती और उसके पर्यावरण को इससे कितना नुकसान पहुंच रहा है.

    और आनेवाले दिनों में हम इंसानों को इसकी कितनी बड़ी क़ीमत चुकानी पड़ेगी. आज कवर स्टोरी में इसी की पड़ताल.

  3. अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम कैसी है?

    जो बाइडन ने अपने पुराने सहयोगी एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री की जिम्मेदारी के लिए चुना है.

    डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमरीका फर्स्ट की जिस नीति पर काम किया था, बाइडन की टीम का नजरिया उससे मेल नहीं खाता.

    देखिए ये रिपोर्ट.

  4. नमस्कार! ये बीबीसी हिंदी का लाइव पन्ना है जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट देंगे. मंगलवार की ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.