आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

करतारपुर गुरुद्वारे में मॉडलिंग पर भारत ने पाक राजनयिक को किया तलब, जताई आपत्ति

भारत सरकार ने पाकिस्तान के एक राजनयिक को तलब करके करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में कथित मॉडलिंग की घटना पर आपत्ति जताई है.

लाइव कवरेज

  1. बिहार में एमएलसी चुनाव की 'अनंत' कथा और बीजेपी गठबंधन के लिए नतीजों के मायने

  2. कश्मीर में बच्चे को सीने से बांधकर हाफ़ मैराथन दौड़ीं कुलसुम, बताई ये वजह

  3. साइक्लोन 'अर्नब' ने पार किया आंध्र का तट, अब किन इलाक़ों में भारी बारिश का ख़तरा?

  4. कैप्टन स्मित मच्छर को यूएई की सरकार ने दिया यह सम्मान

    संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने विमान और यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को देश के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा है.

    फ़्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छर को 'ऑर्डर ऑफ़ जायद सेकंड- फ़र्स्ट क्लास' से नवाज़ा गया है.

    यह जानकारी दुबई सरकार के आधिकारिक मीडिया ऑफ़िस के एक्स हैंडल से दी गई है.

    अबू धाबी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान यूएई के राष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कैप्टन स्मित से मुलाक़ात की और उनकी बहादुरी की सराहना की.

    यह पुरस्कार दुबई के क्राउन प्रिंस और उप प्रधानमंत्री शेख़ हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कैप्टन स्मित मच्छर को दिया.

    बता दें कि बीते 30 सितंबर को फ़्लाईदुबई का एक विमान जब दुबई से इसराइल के तेल अवीव के लिए जा रही थी, इस दौरान विमान के को-पायलट ने कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला जानलेवा हमला कर दिया था.

    कैप्टन मच्छर ने साहस दिखाते हुए घायल हालत में कॉकपिट खोल दिया जिससे विमान में मौजूद यात्रियों ने आकर स्थिति को संभाला. इस तरह विमान गिरने से बच गया.

  5. जियो की शेयर बाज़ार में एंट्री से क्या ख़त्म हो जाएगा सस्ते मोबाइल इंटरनेट का दौर?

  6. कूनो में चीते को किसने मारी गोली? शरीर से मिले 5 छर्रे, जांच के लिए केंद्र ने भेजी टीम

  7. राहुल गांधी ने टाटा समूह को 'बर्बाद किए जाने' का आरोप लगाया

    कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने टाटा समूह में चल रहे विवाद को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया, टाटा समूह को आपराधिक तरीक़े से बर्बाद किया जा रहा है, लेकिन कोई भी बड़ा उद्योगपति एक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है."

    उन्होंने लिखा, "आप कब तक ख़ामोश रहेंगे? क्या तब तक, जब तक वे आप पर क़ब्ज़ा न कर लें? भारतीय उद्योग जगत मोदी और शाह का 'खिलौना' नहीं है."

    उन्होंने उद्योगपतियों से कहा, "आप में साहस की कमी है, लेकिन हम में नहीं है और हम इन अपराधों के ख़िलाफ़ इंसाफ़ दिलाकर रहेंगे."

    राहुल गांधी के बयान को साझा करते हुए एनसीपी (शरद पवार गुट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीश गवांदे ने भी एक्स पर लिखा, "उनके पार्टी प्रमुख शरद पवार ने इस बारे में पहले ही आगाह किया था. टाटा को बर्बाद करने से ऐसी संस्थाओं के अस्तित्व पर ख़तरा आ जाएगा. क्या यही वह नया भारत है जिसे हम अपनी आँखों के सामने बनते हुए देखना चाहते हैं?"

    दरअसल, टाटा संस के एग्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को लेकर विवाद हो रहा है.

    टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने बोर्ड मीटिंग के उस प्रस्ताव को 'अवैध' क़रार दिया है, जिसके ज़रिए चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति हुई थी.

    पीटीआई के मुताबिक, गांधी की यह टिप्पणी टाटा समूह में टाटा संस के नेतृत्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच आई है. इस विवाद के चलते ट्रस्टियों के बीच मतभेद सामने आए हैं और मामला टाटा संस के बोर्डरूम तक पहुंच गया है.

    इस हफ्ते की शुरुआत में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने एन. चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन फिर से नियुक्त करने के प्रस्ताव को चुनौती दी.

    इस प्रस्ताव को टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के 17 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में मंजूरी दी गई थी. टाटा समूह देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक है.

  8. साइक्लोन 'अर्नब' की गंभीरता बढ़ी, इन राज्यों में बहुत तेज़ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

  9. दिल्ली में जनसुनवाई कार्यक्रम के बीच राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना

    दिल्ली के त्रिलोकपुरी में मंगलवार को राहुल गांधी जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुए.

    उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव के साथ सीपीआई (एमएल) के नेता भी मौजूद रहे.

    इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लोगों का वोट छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार फ़र्जी तरीके से वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काटकर 'वोट चोरी' को अंजाम दे रहे हैं और ये देशद्रोह है.

    चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 4 बूथों में 416 मतदाताओं के नाम अवैध तरीके से काट दिए गए हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वो जवाब नहीं देते.

    राहुल ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा नहीं देंगे तब तक विपक्ष नहीं रुकेगा. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हिंदुस्तान में करोड़ों लोगों से उनका अधिकार और वोट छीनने की कोशिश की जा रही है.

    उन्होंने कहा कि विपक्ष लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रहा है और अब देश के लोगों को भी 'वोट चोरी' के मामले की गंभीरता समझ में आने लगी है.

    उन्होंने आरोप लगाया कि यह समस्या शीर्ष स्तर से जुड़ी हुई है और गरीबों के अधिकारों पर इसका असर पड़ रहा है.

  10. खड़गे के बयान पर विवाद: नेता विवादित बयान क्यों देते हैं, क्या उन्हें क़ानून का डर नहीं?

  11. 100 साल में कैसे बदला इंसानों का कद, इन देशों के लोगों की लंबाई सबसे ज़्यादा बढ़ी

  12. सोने की तलाश में इस नदी की ख़ाक छान रहे हैं लोग, कितनी होती है कमाई

  13. ज़ुल्फ़िक़ार अली भुट्टो पाकिस्तान बनने के कई साल बाद भी ख़ुद को भारतीय साबित करने की कोशिश क्यों कर रहे थे?

  14. एसआईआर पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब: 'फ़ैसले ज्ञानेश कुमार ने अकेले नहीं लिए'

  15. गुजरात के इस गांव में कैसे रहते हैं लोग जहां रोज़ घूमते हैं शेर?

  16. झारखंड: साड़ी में नंगे पांव दौड़ने वाली कविता देवी का ख़्वाब रह गया अधूरा

  17. स्वामी चिन्मयानंद के निधन के 33 साल बाद मोदी की होलोग्राफिक वार्ता को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल

  18. 'तुम सिफ़ारिश के कारण टीम में हो'...जब 21 साल के इंज़माम को 'सीनियर' ने दी गालियां

  19. 1977 में रिलायंस ने कैसे बदली थी भारतीय शेयर बाज़ार की तस्वीर?

  20. पटना में कांग्रेस की सभा में हंगामा, खड़गे की पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने माफ़ी की मांग की