आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

कोर्ट ने खारिज की पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन की जमानत याचिका

इस फैसले के बाद कप्पन को जेल में ही रहना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर महीने में यूएपीए मामले में पत्रकार को जमानत दे दी थी.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश and दिनेश उप्रेती

  1. ब्राज़ील चुनाव - दोबारा राष्ट्रपति बनेंगे लूला डा सिल्वा, बोलसोनारो को हराया

    ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा एक बार फिर देश के राष्ट्रपति चुने गए हैं.

    उन्होंने वर्तमान राष्ट्रपति जाएर बोलसोनारो को हराया है.

    लूला को 50.83% प्रतिशत वोट मिले जबकि बोलसोनारो को 49.17%.

    लूला डा सिल्वा एक जनवरी 2023 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.

    जीत के बाद लूला ने वादा किया कि वो ‘विभाजित देश को एकजुट करेंगे.’

    लूला ने अमेज़ॉन के जंगलों के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी मांगा है.

    उन्होंने ये भी कहा है कि अब ब्राज़ील के व्यापारिक समझौते महज़ कच्चे माल के निर्यातक बनने के लिए नहीं किए जाएंगे.

    वामपंथी विचारों वाले लूला पहले भी देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं. तीन साल पहले तक वे भ्रष्टाचार के एक मामले में सज़ा काट रहे थे.

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्वतंत्र और भरोसेमंद चुनाव में जीत के लिए लूला को बधाई देते हुए कहा है कि अब दोनों देशों के बीच दोस्ती को मज़बूत किया जाएगा.

    फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी लूला को बधाई थी.

  2. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है...

    अभिवादन स्वीकार करें पवन और अनंत का.

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 30 अक्तूबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें –

    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पहुंच सकते हैं
    • सुप्रीम कोर्ट आज नागरिकता संशोधन अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा