आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

18 रन से हार कर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत

बारिश से बाधित मुक़ाबले को भारत से जीत कर वर्ल्ड कप 2019 के फ़ाइनल में पहुंचा न्यूज़ीलैंड.

लाइव कवरेज

  1. दिनेश कार्तिक ने चौके के साथ खोला खाता

    20 गेंद खेलने के बाद दिनेश कार्तिक ने अपना खाता खोला. 9 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 19/3.

  2. आउट होने के बाद कप्तान कोहली

  3. लोकेश राहुल आउट, भारत का तीसरा विकेट गिरा

  4. कप्तान कोहली आउट, बोल्ट की गेंद पर 1 रन बना कर एलबीडब्ल्यू हुए

    2.4 ओवर में भारत के दो विकेट पर पांच रन. विराट कोहली का यह तीसरा वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल है. इन मुक़ाबलों में कोहली का स्कोर रहा 9, 1 और 1 रन.

  5. रोहित शर्मा 1 रन बनाकर आउट

  6. भारत की बल्लेबाज़ी शुरू, पहले ओवर में भारत बिना नुकसान 2 रन

    लोकेश राहुल और रोहित शर्मा पिच पर. ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में बने 2 रन.

  7. सेमीफ़ाइनल जीतने के लिए भारत को मिला 240 रनों का लक्ष्य

    मैनचेस्टर में पहले सेमीफ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड ने रिजर्व डे को अपनी पारी समाप्त की. 50 ओवरों का खेल पूरा. न्यूज़ीलैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर बनाए 239 रन.

  8. न्यूज़ीलैंड का आठवां विकेट आउट, भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर हेनरी का कैच कोहली ने पकड़ा

    49वें ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर हुआ 232/8

  9. सैंटनर ने जड़ा रिर्जव डे का पहला चौका

  10. 49वें ओवर की पहली गेंद पर न्यूज़ीलैंड का सातवां विकेट गिरा

    भुवनेश्वर कुमार की पहली ही गेंद पर टॉम लैथम आउट हुए. रवींद्र जडेजा ने उनका शानदार कैच लपका. लैथम ने 11 गेंदों पर 10 रन बनाए.

  11. 48वें ओवर की आखिरी गेंद पर न्यूज़ीलैंड का छठा विकेट गिरा

    रवींद्र जडेजा के सीधे थ्रो पर गिल्लियां बिखरी और रॉस टेलर (74) पवेलियन लौटे, 48वां ओवर बुमराह ने फेंका. इस ओवर में न्यूज़ीलैंड ने 7 रन बनाए. स्कोर हुआ 225/6

  12. 47वां ओवर पूरा हुआ, भुवनेश्वर की बॉलिंग पर न्यूज़ीलैंड ने बनाए 8 रन

  13. ICC का ट्वीटः मैच बस कुछ ही देर में शुरू होगा

  14. शुरू हो गया भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच वर्ल्ड कप मुक़ाबला

  15. बारिश के कारण आज का मैच सस्पेंड

    भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच पहला सेमीफ़ाइनल मैच मंगलवार को पूरा नहीं हो सका. वजह बनीं बारिश. कल न्यूज़ीलैंड 46.2 ओवर से आगे खेलना शुरू करेगा.

    मैच रोके जाने के समय न्यूज़ीलैंड का स्कोर 46.1 ओवरों में पाँच विकेट पर 211 रन था.

    मैनचेस्टर में बुधवार को मैच भारतीय समयानुसार तीन बजे शुरू होगा.

  16. फ़ैंस का इंतज़ार

  17. बारिश से रुका खेल

    46.1 ओवर में न्यूज़ीलैंड का स्कोर जब पांच विकेट पर 211 रन था, तब बारिश के चलते खेल रोका गया है.

  18. भुवनेश्वर को मिली कामयाबी

    भुवनेश्नवर कुमार ने कोलिन डि ग्रैंडहोम को 16 रन पर पवेलियन भेजा. ग्रैंडहोम ने 10 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाए.

  19. 44वें ओवर में बने 18 रन

    युजवेंद्र चाहल ने 44वां ओवर फेंका, इस ओवर में रॉस टेलर और डि ग्रैंडहोम ने मिलकर 18 रन बटोरे. टेलर ने एक छक्का और चौका जमाया, जबकि ग्रैडहोम भी इस ओवर में एक चौका जमाने में कामयाब रहे.

  20. रॉस टेलर का अर्धशतक