'हम हेलमेट पहनकर खाना बनाते हैं', चेन्नई की इन सरकारी इमारतों का बुरा हाल - ग्राउंड रिपोर्ट

वीडियो कैप्शन, 'हम हेलमेट पहनकर खाना बनाते हैं', चेन्नई की इन सरकारी इमारतों का बुरा हाल - ग्राउंड रिपोर्ट
'हम हेलमेट पहनकर खाना बनाते हैं', चेन्नई की इन सरकारी इमारतों का बुरा हाल - ग्राउंड रिपोर्ट
प्रकाशित

'हम हेलमेट पहनकर खाना बनाते हैं'

ये कहना है चेन्नई के श्रीनिवासपुरम में सरकारी इमारतों में रहने वाले लोगों का.

तमिलनाडु अर्बन हैबिटेट डेवलपमेंट बोर्ड ने साल 1970 में चेन्नई के श्रीनिवासपुरम में जो रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स बनाया था, आज उसकी इमारतें जर्जर हालत में हैं. ये इमारतें लो इनकम ग्रुप के लिए बनाई गई थीं.

स्थिति ये है कि इन इमारतों की छत या दीवार का कोई हिस्सा कभी भी अचानक गिर जाता है. इसके बावजूद यहां रहने वाले लोगों के लिए इस जगह को खाली करना मुश्किल है. देखिए ये रिपोर्ट.

वीडियो: विजयानंद और रंजीत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.