आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में पहले नंबर पर कौन, अंबानी परिवार किस स्थान पर?
ब्लूमबर्ग ने दुनिया के सबसे अमीर परिवारों की सूची जारी की है. इस सूची में वाल्टन परिवार पहले स्थान पर है.
वाल्टन परिवार वॉलमार्ट सुपरमार्केट चेन के मालिक हैं. छह दशक पहले सैम वॉल्टन ने पहला सुपरमार्केट खोला था और आज उनके वंशज पहले की तुलना में काफी अमीर हो चुके हैं.
इसके पीछे की वजह इस बहुराष्ट्रीय कंपनी के शेयरों का शानदान प्रदर्शन है, जिनकी कीमत 80 फ़ीसदी तक बढ़ गई है. इस साल सूची में शामिल होने वाले ज़्यादातर परिवारों को स्टॉक बाज़ार से काफी फ़ायदा हुआ है.
इस सूची में 25 परिवारों को जगह मिली है. आइए जानते हैं कि टॉप टेन में कौन-कौन परिवार शामिल है.
1. वाल्टन परिवार
कंपनी- वालमार्ट
कुल संपत्ति: 432 अरब अमेरिकी डॉलर
देश: अमेरिका
पीढ़ी: तीसरी
वाल्टन्स के पास सुपरमार्केट चेन का लगभग 46 फ़ीसदी हिस्सा है.
यह हिस्सेदारी दुनिया में सबसे अमीर परिवार की संपत्ति का आधार है.
इस कंपनी के मालिक सैम वाल्टन ने तय रणनीति के तहत अपने धन का बंटवारा अपने बच्चों में किया था, ताकि परिवार का इस पर नियंत्रण रह सके.
2. अल नाह्यान परिवार
परिवार: अल नाह्यान
सेक्टर: औद्योगिक
देश: संयुक्त अरब अमीरात
संपत्ति: 323 अरब अमेरिकी डॉलर
पीढ़ी: तीसरी
संयुक्त अरब अमीरात के सत्तारूढ़ परिवार ने अपनी संपत्ति तेल के कारोबार से बनाई है.
शेख़ मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान यूएई के राष्ट्रपति हैं.
3. अल थानी परिवार
परिवार: अल थानी
संपत्ति: 172 अरब अमेरिकी डॉलर
सेक्टर: औद्योगिक
देश: क़तर
पीढ़ी: 8
क़तर के शासक वर्ग से आने वाले अल थानी परिवार का कारोबार तेल और गैस के क्षेत्र में है.
परिवार के सदस्यों के पास महत्वपूर्ण राजनीतिक पद हैं और अलग-अलग सेक्टर में उनके पास बड़े बिज़नेस हैं.
4. हर्मीस परिवार
परिवार: हर्मीस
संपत्ति: 170 अरब अमेरिकी डॉलर
देश: फ़्रांस
पीढ़ी: छठी
इस परिवार की छठी पीढ़ी फ्रेंच लग्जरी फ़ैशन कंपनी की मालिक है.
परिवार में 100 से ज़्यादा सदस्य हैं. इनमें से कई महत्वपूर्ण पदों पर हैं. इन्हीं में से एक एक्सेल दुमास हैं, जो इस वक़्त कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं.
5. कोच परिवार
परिवार: कोच
संपत्ति: 148 अरब अमेरिकी डॉलर
देश: अमेरिका
पीढ़ी: तीसरी
फ़्रेडरिक, चार्ल्स, डेविड और विलियम कोच को अपने पिता फ़्रेड से तेल कंपनी विरासत में मिली थी लेकिन एक विवाद के बाद सिर्फ़ चार्ल्स और डेविड ही इस बिज़नेस में रहे.
कोच का कारोबार तेल, केमिकल्स, एनर्जी, मिनरल्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, फ़ाइनेंस समेत अन्य क्षेत्रों में फैला हुआ है.
6. अल सऊद परिवार
परिवार: अल सऊद
सेक्टर: औद्योगिक
संपत्ति: 140 अरब अमेरिकी डॉलर
देश: सऊदी अरब
पीढ़ी: तीसरी
सऊदी अरब के इस राज परिवार की संपत्ति तेल के कारोबार से आती है.
ब्लूमबर्ग ने कुल संपत्ति का आकलन रॉयल दीवान से पिछले 50 साल में राज परिवार के सदस्यों को मिली संपत्ति के आधार पर किया है.
क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के पास निजी तौर पर क़रीब एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की संपत्ति है.
7. मार्स परिवार
परिवार: मार्स
कंपनी: मार्स इंक
संपत्ति: 133 अरब अमेरिकी डॉलर
देश: अमेरिका
पीढ़ी: पांचवीं
मार्स कंपनी मुख्यत: एमएंडएम, मिल्की वे और स्निकर्स बार्स के लिए जानी जाती है. हालांकि, अब कंपनी का आधे से ज़्यादा राजस्व पेट केयर उत्पादों से आता है.
8. अंबानी परिवार
परिवार: अंबानी
कंपनी: रिलायंस इंडस्ट्रीज
संपत्ति: 99 अरब अमेरिकी डॉलर
देश: भारत
पीढ़ी: तीसरी
मुकेश अंबानी दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी के मालिक हैं. मुकेश के छोटे भाई अनिल अंबानी हैं, हालाँकि उनकी कंपनियों की हालत खस्ता है.
मुकेश अंबानी मुंबई में 27 मंजिला इमारत में रहते हैं. माना जाता है कि ये दुनिया का सबसे महंगा निजी आवास है. उन्हें और उनके भाई को अपने पिता से विरासत में संपत्ति मिली थी.
9. वर्थाइमर परिवार
परिवार: वर्थाइमर
कंपनी: शनेल
संपत्ति: 88 अरब अमेरिकी डॉलर
पीढ़ी: तीसरी
एलन और गेरार्ड वर्थाइमर शनेल के मालिक हैं. उन्हें अपने दादा से संपत्ति विरासत में मिली थी.
उनके दादा ने 1920 के दशक में पेरिस में डिजाइनर कोको शनेल को फ़ाइनेंस किया था. बाद में शनेल ब्रैंड चल निकला.
10. थॉमसन्स परिवार
परिवार: थॉमसन रॉयटर्स
संपत्ति: 87 अरब अमेरिकी डॉलर
देश: कनाडा
पीढ़ी: तीसरी
वित्तीय आंकड़े देने वाली सूचना कंपनी थॉमसन रॉयटर्स में इस परिवार का क़रीब 70 फ़ीसदी मालिकाना हक है.
कनाडा के इस सबसे अमीर परिवार ने 1930 के दशक में संपत्ति अर्जित करनी शुरू की थी, जब रॉय थॉमसन ने ओंटेरियो में एक रेडियो स्टेशन खोला.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)