आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
अमरीका में भयंकर तूफान, 18 की मौत
अमरीका के दक्षिणी हिस्से में बेहद खराब मौसम के कारण कम से कम 18 लोगों की मौत और दर्जनों लोग घायल हुए हैं.
जॉर्जिया आपात प्रबंधन एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक़ प्रांत के सात क्षेत्रों में गवर्नर ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी है.
राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग ने आशंका जताई है कि अलाबामा, फ्लोरिडा के उत्तरी हिस्से और जॉर्जिया में मौसम और ख़राब हो सकता है.
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने जॉर्जिया के गवर्नर से बात की है और लोगों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की है.
जॉर्जिया में बंवडर से 14 लोगों की मौत हुई है.
यहां बवंडर के साथ ही साथ शक्तिशाली तूफान के कारण कई इलाकों में घर तबाह हुए और पेड़ उखड़ गए.
फ्लोरिडा की सीमा से सटे इलाके में ट्रेलर पार्क में कुछ लोगों की मौत हो गई है.
शनिवार को आंधी-तूफान के कारण मिसिसिपी में चार लोग मारे गए हैं.