आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
मिस्र में दो कार धमाके, 23 सैनिकों की मौत
प्रकाशित
मिस्र के उत्तरी सिनाई में दो कार बम धमाकों मे कम से कम 23 सैनिकों की मौत हो गई है और 25 से अधिक घायल हुए हैं.
मिस्र के सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कार बम धमाके सिनाई प्रांत के सीमावर्ती इलाक़े रफ़ाह के सुरक्षा नाकों पर हुए.
अभी तक किसी चरमपंथी गुट ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.
कथित इस्लामिक स्टेट पिछले दो साल से यहाँ सक्रिय है और इसके लड़ाकों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)