आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
ऑस्ट्रेलिया में भीषण गर्मी को कैसे मात दे रहे हैं लोग: तस्वीरें
ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. देश में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और ना सिर्फ़ इंसान बल्कि जानवर भी इस गर्मी से परेशान हैं. गुरूवार को एडिलेड का तापमान 47.7 सेल्सियस पर पहुंच गया और शहर का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. इस गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बीच पर जा रहे हैं.
एडिलेड के रहने वाले एंड्रयू कॉरेल का कहना है कि इन दिनों ये छोटा कंगारू उनके घर के कोने में रहता है जिसपर वो हर घंटे ठंडा पानी डालते हैं.
कई जानवरों के लिए इस तपते मौसम में ख़ुद के लिए पानी तलाशना किसी संघर्ष से कम नहीं है.
तस्मानिया में गर्मी के कारण आग लगने की 50 से ज़्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसे अग्निशमन दल ने काबू किया.
कई छोटे शहरों को ख़ाली करने के लिए कहा गया था क्योंकि गर्मी से लगने वाली आग से घरों को नुक़सान होने की उम्मीद थी.
मेलबर्न में होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपेन के कई टेनिस मैचों को रद्द कर दिया गया, क्योंकि गर्मी से परेशान लोग मैच का नहीं बल्कि फ़व्वारों का मज़ा ले रहे थे.
एडिलेड के चिड़ियाघर में जानवरों को बर्फ़ की सिल्ली दी जा रही है ताकि वे इस गर्मी के नुकसान से बच सकें.
चिड़ियाघर के कर्मचारियों का कहना है कि कुछ जानवरों को रोज़ ठंडे पानी से नहलाया जा रहा है.
एडिलेड ही नहीं ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर सिडनी भी गर्मी से तप रहा है, लोग बीच पर राहत के लिए जा रहा हैं.
इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ने सबसे गर्म दिनों का रिकॉर्ड कायम किया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)