लाइव , अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाह से निकलने वाले कार्गो जहाज़ को बनाया निशाना

सेंटकॉम ने एक बयान में कहा कि जहाज़ के चालक दल ने बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद कई बार ईरानी की नाकाबंदी को तोड़ने का प्रयास किया.

सारांश

  • पोलैंड: गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत
  • इसराइल के राष्ट्रपति ने सरकार बनाने की जिम्मेदारी विपक्षी नेता आइजेनकोट को सौंपी
  • आईआरजीसी ने कहा- होर्मुज़ स्ट्रेट में बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद दो तेल टैंकरों में लगी आग

लाइव कवरेज

चंदन कुमार जजवाड़े

  1. अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाह से निकलने वाले कार्गो जहाज़ को बनाया निशाना

    सांकेतिक तस्वीर
    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    अमेरिकी सेंट्रल कमान (सेंटकॉम) ने शनिवार को कहा है कि ओमान सागर में एक कार्गो जहाज़ को निशाना बनाया गया है और उसे आगे बढ़ने से रोक दिया, क्योंकि वह ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी को दरकिनार करने की कोशिश कर रहा था.

    सेंटकॉम ने एक बयान में कहा कि जहाज़ के चालक दल ने बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद कई बार ईरान की नाकाबंदी को तोड़ने का प्रयास किया.

    सेंटकॉम के अनुसार, एक अमेरिकी सैन्य विमान ने सेंट किट्स और नेविस के ध्वज वाले मालवाहक जहाज़ ‘हुडा’ के पिछले हिस्से पर सटीक निशाना लगाया, जिससे वह निष्क्रिय हो गया.

    बयान में कहा गया है कि हमले से पहले, अमेरिकी सेना ने चालक दल को चेतावनी दी थी.

    सेंटकॉम ने यह भी कहा कि जहाज़ ईरान के एक बंदरगाह पर रुकने के बाद वहां से निकलने की योजना बना रहा था.

    सेंटकॉम ने इस बात पर जोर दिया कि वह ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी को सख़्ती से लागू करना जारी रखेगा.

    सेंटकॉम के अनुसार, जुलाई से लेकर अब तक अमेरिकी सेना ने 147 कार्गो जहाज़ों की आवाजाही को रोक दिया है जबकि पांच अन्य जहाज़ों को आगे बढ़ने से रोक दिया है क्योंकि उन्होंने आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया था.

    सेंटकॉम ने यह भी बताया है कि उसने पहले 10 अन्य ईरानी कार्गो टैंकरों को नष्ट कर दिया है. इनपर अमेरिकी सेना ने आरोप लगाया कि वे रिवोल्यूशनरी गार्ड के अरबों डॉलर के नेटवर्क का हिस्सा थे. इसे ‘शैडो फ्लीट’ के नाम से जाना जाता है.

  2. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.