वायु प्रदूषण: दिल्ली समेत इन पांच शहरों में दिवाली की सुबह क्या है हाल
रविवार की सुबह दिल्ली में वायु प्रदूषण की हालत गंभीर बनी हुई है. शहर के कई इलाक़ों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है, यानी हालात सिवियर कैटेगरी में दर्ज हुए हैं.
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड यानी सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक़, सुबह आठ बजे के क़रीब दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम इलाक़े में एक्यूआई 431 दर्ज किया गया है.
द्वारका सेक्टर 8 में यह आंकड़ा 438 पाया गया है. आईआईटी दिल्ली में एक्यूआई 443 दर्ज हुआ है, जबकि डीयू (नॉर्थ कैंपस) में एक्यूआई 428 पाया गया.
बिहार की राजधानी पटना में सुबह आठ बजे एक्यूआई 172 पाया गया.
वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक्यूआई 224 दर्ज हुआ.
मुंबई में एक्यूआई 130 दर्ज हुआ जबकि चंडीगढ़ का एक्यूआई 67 दर्ज हुआ.
सीपीसीबी के मुताबिक़, एक्यूआई 401 से 500 के बीच हो तो इसे सिवियर माना जाता है. यह स्वस्थ लोगों की सेहत पर भी असर डाल सकती है. ऐसी हवा बीमार लोगों पर गंभीर असर डाल सकती है.
वहीं एक्यूआई 301 से 400 के बीच हो तो लंबे समय तक ऐसी हवा में सांस लेने पर सांस संबंधी बीमारी हो सकती है.
सीबीसीबी के मुताबिक़, एक्यूआई 0 से 50 के बीच हो तभी इसे अच्छा माना जाता है.