लाइव , इसराइल में अरब पार्टियों के साथ मिलकर नई सरकार बनाने को लेकर फिर बोले नेतन्याहू

इसराइल में अरब पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाने की कोशिशों पर बिन्यामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर चेतावनी दी है.

सारांश

लाइव कवरेज

अभिषेक प्रताप सिंह

  1. इसराइल में अरब पार्टियों के साथ मिलकर नई सरकार बनाने को लेकर फिर बोले नेतन्याहू

    इसराइल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेत्यन्याहू ने नई सरकार के गठन पर प्रतिक्रिया दी है.
    इमेज कैप्शन, इसराइल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेत्यन्याहू ने नई सरकार के गठन पर प्रतिक्रिया दी है.

    इसराइल में अरब पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाने की कोशिशों पर बिन्यामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर चेतावनी दी है.

    उन्होंने एक्स पर लिखा, “रा’म और जॉइंट लिस्ट के 'टेरर सपोर्टर्स' के साथ मिलकर एक ख़तरनाक सरकार नहीं बननी चाहिए!”

    इससे पहले इसराइल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया के बीच 26वीं नेसेट (संसद) में अहम पदों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बन गई.

    सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए गए गादी आइज़नकोट ने एक्स पर बताया था कि उन्होंने नेफ़्ताली बेनेट, याएर गोलान, एविगडोर लिबरमैन और याएर लापिड के साथ इन नामों पर सहमति बनाई है.

    समझौते के मुताबिक़, पूर्व मंत्री मतन कहाना को नेसेट के स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, रॉय फ़ोकमैन को हाउस कमेटी का अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी है.

    इसराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने गादी आइज़नकोट सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. अगले चार हफ़्ते में उन्हें सरकार बनाने का मौका दिया गया है.

  2. ट्रंप के क़रीबी अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर महाभियोग चलाने की कोशिश, अब आगे क्या

    पीट हेगसेथ
    इमेज कैप्शन, पीट हेगसेथ (फ़ाइल फ़ोटो)

    अमेरिकी हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के ख़िलाफ़ महाभियोग चलाने की कार्यवाही हुई.

    हालांकि आरोपों को आगे विचार के लिए ज्यूडिशियल कमेटी के पास भेजने के पक्ष में मतदान किया है.

    इस फ़ैसले से महाभियोग पर आगे मतदान की संभावना पूरी तरह ख़त्म नहीं हुई है, लेकिन फ़िलहाल मामला टल गया है.

    न्यायिक समिति में इस प्रक्रिया में कितना समय लगेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

    जनवरी में कांग्रेस का नियंत्रण संभालने के बाद डेमोक्रेट्स हेगसेथ या दूसरे अधिकारियों के ख़िलाफ़ महाभियोग की कोशिशों को फिर आगे बढ़ा सकते हैं.

    हालांकि, हेगसेथ को पद से हटाने की राह तब भी मुश्किल होगी. इसके लिए सीनेट में भी दो-तिहाई बहुमत की ज़रूरत होगी.

    हेगसेथ को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन हासिल है. ट्रंप ने रक्षा मंत्री के कामकाज को “ए प्लस” बताया है.

    उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी इस बात को “बेतुका” कहा है कि हेगसेथ ने ऐसे अपराध किए हैं जिनके आधार पर उन पर महाभियोग चलाया जा सके.

    वेंस ने मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार के लिए ईरान युद्ध को ज़िम्मेदार ठहराया था.

  3. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    चीनी व्लॉगर्स पर ढाका की झुग्गियों को दिल्ली का बताने का आरोप, भारत ने जताई कड़ी नाराज़गी

    पवन कल्याण की पत्नी एना लेज़नेवा कौन हैं, जिनसे वो अलग हो रहे हैं?

    नेतन्याहू के जाने और आइज़नकोट के प्रधानमंत्री बनने से भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा?