अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में बड़ा हादसा, टैंकर और मुसाफ़िरों से भरे क्रूज़ में टक्कर

इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में मिसिसिपी नदी में एक टैंकर ने क्रूज़ ज़हाज को टक्कर मार दी.
इस हादसे के बाद ज़हाज पर सवार क़रीब 130 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
टक्कर के बाद क्रूज़ ज़हाज 'अमेरिकन हेरिटेज' नदी में एक तरफ झुक गया. टैंकर का नाम 'अटलांटिक एस्फाल्ट' है.
इस हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी यात्रियों को बचा लिया गया है.
अधिकारियों ने इस बचाव अभियान को 'मिसिसिपी नदी पर चमत्कार' बताया है.
अमेरिकी कोस्ट गार्ड की कैप्टन मेलानी बर्नहैम ने कहा कि अधिकारी हादसे की वजह का पता लगा रहे हैं. उनके मुताबिक़, ऐसा लगता है कि ज़हाज का स्टीयरिंग सिस्टम ख़राब हो गया था.
