आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
महिला विश्व कप : द. अफ्रीका के हाथों पिटी भारतीय टीम
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
स्थान: लेस्टर
टॉस: भारत (फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला)
दक्षिण अफ्रीका पारी : 273/9, 50 ओवर में (एल ली 92, नीकेर्क 57)
भारतीय पारी: 158/10, 46 ओवर में (दीप्ति 60, झूलन गोस्वामी 43)
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका की 115 रन से जीत
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में शनिवार को खेले गए मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 115 रन से हरा दिया.
ये टूर्नामेंट में भारतीय टीम की पहली हार है.
टॉस भारतीय कप्तान मिताली राज ने जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया.
दक्षिण अफ्रीका ने लिज़ेल ली के 92 और डेन वान निकेर्क के 57 रनों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 273 रन बनाए.
जीत के लिए 274 रन का लक्ष्य लेकर उतरी भारतीय टीम की खिलाड़ी बल्ले से दम नहीं दिखा सकीं. भारत ने एक वक्त सात विकेट सिर्फ 65 रन के स्कोर पर गंवा दिए.
स्मृति मंधाना 4 रन बना सकीं. कप्तान मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और शिखा पांडेय खाता भी नहीं खोल सकीं.
भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 60 और झूलन गोस्वामी ने 43 रन बनाए.
भारतीय टीम 46 ओवरों में 158 रन पर ऑल आउट हो गई.
भारतीय टीम शनिवार के मैच में जीत हासिल कर लेती तो सेमी फ़ाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाती. भारत ने इसके पहले लगातार चार मैचों में जीत दर्ज़ की थी.
अंक तालिका में भारत 8 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है और उसके सेमी फ़ाइनल में जगह बनाने के मौके बरकरार हैं.
भारत के अगले दो मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)