आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
ऊपर धधकती आग और धुआं, नीचे सालों से सुलगती आग
प्रकाशित
झारखंड के झरिया स्थित कोयला खदानों में लगी आग की तस्वीरों को दूसरा सालाना गेटी इमेजेज़ इंस्टाग्राम पुरस्कार मिला.
भारतीय फ़ोटोग्राफ़र रॉनी सेन को इन तस्वीरों के लिए 10,000 डॉलर का अनुदान भी मिलेगा.
रॉनी सेन ने उरुग्वे के क्रिश्चियन रॉड्रीग्ज़ और इथियोपिया के गिरमा बर्टा के साथ यह पुरस्कार जीता है.
सेन ने कहा, "झरिया के खदानों के अंदर यह आग सौ साल से भी ज़्यादा समय से जल रही है. यहां रहने वाले लोग जन्म से ही यह सब कुछ देख रहे हैं. लिहाज़ा, वे सब कुछ जानते हैं और यह उनकी ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है. "