आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पेरिस ओलंपिक 2024: वो पल, जो दुनियाभर में हुए वायरल
- Author, ऐलस्टियर टेलफर
- पदनाम, स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
- प्रकाशित
- पढ़ने का समय: 6 मिनट
पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन हो चुका है. ओलंपिक खेलों को पेरिस में हजारों लोगों और दुनियाभर में लाखों लोगों ने देखा है.
ये ओलंपिक खेल के साथ-साथ कुछ वायरल तस्वीरों की वजह से भी चर्चा में रहा.
इससे फर्क नहीं पड़ता कि जिन लम्हों की ये तस्वीरें हैं, उनमें मौजूद खिलाड़ी या दर्शक इसके लिए तैयार थे या नहीं.
अगर वो ऐसा कुछ करते हैं कि जो दिलचस्प है या ऐतिहासिक है तो वो तुरंत वायरल हो जाते हैं और दुनियाभर में बात होने लगती है.
भारतीय खिलाड़ियों में विनेश फोगाट की क्वार्टर फाइनल मैच में जीत के बाद रिंग पर लेटकर हाथ फैलाना और भावुक हो जाने की तस्वीर भारत में काफी शेयर की गई थी.
ये तस्वीर इसलिए भी ख़ास रही क्योंकि विनेश फोगाट बीते डेढ़ साल में विरोध प्रदर्शन के कारण चर्चा में रही थीं और उनकी इस जीत पर फैंस काफी खुश नज़र आ रहे थे.
हालांकि ज़्यादा वज़न होने के कारण जब विनेश को ओलंपिक में अयोग्य करार दिया गया तो फैंस की ख़ुशी मायूसी में बदल गई.
विनेश के अलावा कुछ और ऐसे पल, तस्वीरें भी हुईं, जो पूरी दुनिया में वायरल रहीं. फिर चाहे अल्जीरिया की बॉक्सर ईमान ख़लीफ़ हों या तुर्की के शूटर.
1. तुर्की के शूटर का अंदाज़
10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स डबल मैच में तुर्की के 51 साल के शूटर यूसुफ डिकेक के निशाने लगाना का अंदाज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.
दरअसल, खिलाड़ी निशानेबाज़ी में कानों में बड़े हेडफ़ोन और निशाना लगाने में मदद करने वाला एक चश्मा लगाकर खड़े होते हैं, लेकिन यूसुफ़ डिकेक हाथ जेब में डाले और साधारण चश्मे के साथ निशाना लगाते हैं और सिल्वर मेडल जीत जाते हैं.
यूसुफ़ डिकेक का ये अंदाज़ सोशल मीडिया पर इतना वायरल होता है कि स्वीडन के आर्मंड डुप्लांटिस और तुर्की के फ़ुटबॉलर इरफान कैन काहवेसी जश्न मनाते हुए इसे कॉपी करते हैं.
2. चीन की जिमनास्ट ने मेडल के साथ क्या किया?
चीन की जिमनास्ट झोउ याकिन सिल्वर मेडल जीतकर पोडियम पर खड़ी थीं.
इस दौरान इटली की एलिस डीअमाटो और मनिला इस्पोसितो अपने मेडल को दांतों से कांटती है.
इसे देख झोउ याकिन भी ऐसा ही करने लगती हैं, लेकिन वो इसे दांत से काटने की बजाए होंठ पर रखती है.
दरअसल, पारंपरिक तौर पर सोना असली है या नकली? ये देखने के लिए इसे लोग दांतों से काटते थे.
3. फ्रांस के एंथोनी अम्मीराती फ़ाइनल में क्यों नहीं क्वालीफ़ाई नहीं कर सके?
फ्रांस के पोल वॉल्टर खिलाड़ी एंथोनी अम्मीराती फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सके.
इसको लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देखकर कहा जाना लगा कि क्रॉसबार से एंथोनी का गुप्तांग टकराने के कारण उन्हें डिस्क्वालीफ़ाई कर दिया गया.
ये इतना वायरल हुआ कि 21 साल के एंथोनी अम्मीराती ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आपके अपने प्रदर्शन से ज्यादा अपने पैकेज के लिए चर्चा पैदा करते हैं.
4. कैप निकालने को लेकर शख़्स हुआ उत्साहित
17 हजार दर्शकों लोगों से भरे लॉ डिफेंस अरिना में दुनियाभर के सबसे फिट एथलीट दौड़ लगा रहे थे.
खेल के सबसे बड़े स्टेज यानी ओलंपिक को लेकर स्विमर तैयार थे, लेकिन इस बीच कैप स्विमिंग पूल में फंस गई और ऐसे में किसी की ज़रूरत थी.
इसे देख कलर्ड अंडरवियर पहना एक मिडिल एजेड मेन काफी उत्साहित हो गया और स्विमिंग पूल में कूदने और टोपी निकालने को तैयार था.
5. नार्वे के स्विमर हेनरिक क्रिस्टियनसेन
नार्वे के स्विमर हेनरिक क्रिस्टियनसेन का चॉकलेट चिप मफिन का ओलंपिक विलेज से रिव्यू भी काफी चर्चा का विषय बना.
इसको लेकर अन्य खिलाड़ियों ने काफी बात की.
हालांकि, हेनरिक क्रिस्टियनसेन 800 मीटर और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके.
दस किलोमीटर के ओपन वॉटर स्विम में वो 25वें नंबर पर रहे, लेकिन उन्हें मफिन मैन का नया निकनेम मिल गया.
6. रैचेल गन का ब्रेक डांस हुआ वायरल
ऑस्ट्रेलियाई ब्रेक डांसर और 36 वर्षीय यूनिवर्सिटी लेक्चरर रैचेल गन तीन राउंड-रॉबिन प्रतियोगिता में 54-0 से हार गईं.
इसको लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रैचेल गन का मजाक उड़ाया. ऐसा इसलिए क्योंकि वह कंगारू की तरह उछल रहीं थीं.
वो फर्श पर लोट रही थीं और सिर के बल खड़ी हो जाती थीं.
इसको लेकर रैचल गन ने कहा कि वो कुछ अलग करना चाहता थीं.
7. स्नूप डॉग ने क्या किया?
रैपर स्नूप डॉग पेरिस ओलपिंक के लगभग हर कार्यक्रम में दिखे.
वो इसमें नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एनबीसी) के लिए कमेंट्री कर रहे थे.
इस दौरान स्नूप डॉग का एकस्ट्रा हेड प्रोटेक्शन पहनने से लेकर उनके रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए.
8.ओलंपिक की 'फोटो ऑफ द डे' किसकी है?
कहते हैं ना कि एक तस्वीर हजारों शब्द कहती है.
मुहावरे को सच साबित करती हुई इस ओलपिंक में सिल्वर मेडल जीतने वाले ब्राजील के सर्फर गेब्रियल मेडिना की एक तस्वीर वायरल हो रही है और इसे फोटो ऑफ द डे कहा जा रहा है.
इसे फोटोग्राफर जेरोम ब्रोइलेट ने क्लिक किया है.
9. 'द पॉमेल हॉर्स गाइ' किसे कहा जा रहा है?
अमेरिका के स्टीफन नेदोरोस्किक अपने जोन में इंतज़ार कर रहे थे.
उन्होंने बारी आने पर दोनों यानी टीम और व्यक्तिगत तौर पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया.
इस कारण नेदोरोस्किक के खाते में दो कांस्य पदक गए.
ओलंपियन स्टीफन नेदोरोस्किक को 'द पॉमेल हॉर्स गाइ' के नाम से भी जाना जाने लगा है.
ऐसे में नेदोरोस्किक की गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बायो बदलकर मिस पॉमेल हॉर्स कर लिया है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)