आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
'तेलुगू बिड्डा' रेवंत बने इंडियन आइडल
इंडियन ऑइडल ने अपने नौवें सीज़न का विजेता चुन लिया है.
विशाखापत्तनम में पैदा हुए एलवी रेवंत कुमार के नाम की घोषणा खुद लिटल मास्टर सचिन तेंडुलकर ने की.
ये छोटे पर्दे पर सचिन की पहली पारी भी थी. खुदाबख्श पहले रनर-अप रहे जबकि पीवीएनएस रोहित दूसरे रनर-अप.
दो अप्रैल को इंडियन आइडल के नौवें सीज़न के फ़ाइनल एपिसोड में दर्शकों को तीन कंटेस्टेंट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.
इंडियन आइडल के टाइटल के अलावा रेवंत को 25 लाख रुपए की प्राइज़ मनी, महिंद्रा केयूवी और सोनी इंटरटेनमेंट कंपनी के साथ गाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है.
खुदाबख्श पंजाब से आते हैं तो रेवंत और रोहित आंध्र प्रदेश से हैं. तीनों कॉन्टेंस्टेंट की गायकी में विविधता देखने को मिली और दर्शकों ने इसे सराहा भी.
इंडियन आइडल के ग्रैंड फ़िनाले में सचिन के अलावा और भी कुछ ख़ास था.
कपिल शर्मा शो में फ़िलहाल नज़र नहीं आ रहे डॉक्टर मशहूर गुलाटी (सुनील ग्रोवर) और रिंकू भाभी ने भी शो में अपने ख़ास अंदाज़ से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया.